इंडोनेशिया की एक महिला ने अजीबोगरीब दावा किया है। महिला ने कहा कि वह संभोग के कारण नहीं बल्कि हवा के कारण गर्भवती हुई है। उसका कहना है कि उसके किसी पुरुष के साथ भी कोई रिलेशन नहीं हैं। इस महिला द्वारा किए गए दावे को सुनने के बाद पुलिस भी उलझन में पड़ गई है। दरअसल, 25 वर्षीय महिला ने पश्चिम जावा प्रांत के जियानजुर में एक बच्ची को जन्म दिया और दावा किया कि एक हवा के झोंके के कारण वह प्रेग्नेंट हो गई है। जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
15 मिनट में हुई प्रेग्नेंट!
महिला का नाम सीती जेनाह है और उसका दावा है कि यह सब उनके साथ कुछ ही घंटों में हुआ। महिला ने दावा किया कि वह 17 फरवरी, बुधवार दोपहर लिविंग रूम में आराम कर रही थी। महिला ने स्थानीय मीडिया को बताया, “जैसा कि मैं दोपहर में प्रार्थना करने के बाद आराम कर रही थी, मुझे अचानक मेरी योनि में हवा का झोंका महसूस हुआ।” उन्होंने कहा कि पंद्रह मिनट के बाद हवा घर से बाहर चली गई, मेरा पेट दर्द करने लगा और मैंने अपने पेट के आकार में वृद्धि देखी। इसके तुरंत बाद, उसने पास के स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्ची को जन्म दिया।
युवती के गर्भवती होने के चौंकाने वाले दावे पूरे इलाके में फैल गए और सरकारी अधिकारियों को नोटिस लेना पड़ा। कहानी वायरल होने के बाद पता चला कि इस युवती का पूर्व पति से एक बेटा भी है। वह चार महीने पहले अपने पति से अलग हो गई थी। डॉक्टरों ने कहा कि लड़की और मां दोनों सुरक्षित हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक प्रकार की गुप्त गर्भावस्था हो सकती है। ऐसे मामलों में, महिला को इस बात का एहसास नहीं होता है कि वह बच्चे के जन्म से कुछ समय पहले तक गर्भवती है।
खबर से पैदा हुए भ्रम को करेंगे दूर: पुलिस
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में सभी संभावनाओं की जांच कर रही है। पुलिस ने जांच में लड़की के तलाकशुदा पति से भी पूछताछ की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा, “हम इस खबर से पैदा हुए भ्रम को दूर करना चाहते हैं।”
यह भी पढ़ें : कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों…
हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि महिला झूठ बोल रही है और वेडलॉक से पैदा हुए बच्चे के बारे में सच्चाई छिपा रही है। यदि ऐसा किया जाता है, तो धार्मिक संस्थाओं द्वारा इस युवती के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालाँकि यह मुद्दा अभी चर्चा में है, लेकिन यह इंडोनेशिया में यह पहला मामला नहीं हैं इससे पहले ही ऐसा हो चुका है। कोकोनट वेबसाइट के अनुसार, इसी तरह की घटना पिछले साल जुलाई में हुई थी।
यह भी पढ़ें : क्या है टूलकिट? किस लिए और क्यों किया जाता है इसका प्रयोग ?