इराक की राजधानी में बृहस्पतिवार 21 जनवरी को दो आत्मघाती विस्फोटों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस के तीन अधिकारियों और ‘स्टेट टीवी’ ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि मध्य बगदाद में एक व्यावसायिक सेंटर में दो विस्फोट हुए। इराक के सरकारी टेलीविजन की खबर के अनुसार यह आत्मघाती विस्फोट थे। घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर है। सम्पत्ति भी क्षतिग्रस्त हुई है। ऑपरेशंस कमांड ने कहा कि दो आत्मघाती हमलावरों ने कपड़े के एक बाजार में विस्फोट किया।
इससे पहले भी इराक में इस तरह के कई हमले हो चुके है। वर्ष 2013 में इराक में एक आत्मघाती बम हमले में 65 लोगों की मौत हो गई थी। उत्तर-पूर्वी बगदाद के सद्र सिटी के शिया बहुल घनी इलाके में शाम को एक अंतिम संस्कार के दौरान हमला हुआ। इस हमले में 54 लोगों की मौत हुई और 70 से अधिक घायल हुए थे। एक बम हमलावर विस्फोटकों से भरी कार टेंट के पास ले गया था और जोरदार धमाका किया था। दूसरे आत्मघाती हमलावर ने समीप में विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया था। उससे महज कुछ घंटे पहले बेजी शहर में पुलिस मुख्यालय पर उग्रवादियों के आत्मघाती हमले में सात पुलिसकर्मी मारे गए थे और 21 अन्य घायल हुए थे।