[gtranslate]
world

मोका चक्रवाती तूफान ने मचाई भारी तबाही

मोका तूफान ने इन दिनों म्यांमार और बांग्लादेश में भारी तबाही मचाई हुई है। तूफान से प्रभावित म्यांमार में 81 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। तूफान की वजह से हजारों  लोगों के घर उजड़ गए हैं ,  सैकड़ो लोग जख्मी हो गए। इस चक्रवात से सबसे ज्यादा प्रभावित म्यांमार का रखाइन प्रान्त रहा । खबरों अनुसार चक्रवात के चलते रखाइन प्रान्त की राजधानी सितवे के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई थी ,साथ ही 130 मील प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं चली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक म्यांमार के पश्चिमी तट के पास के इलाकों में 12 फीट तक समुद्र का पानी भर गया था। वहां फंसे करीब 1000 लोगों को 15 मई को बचावकर्मियों ने निकाला। तूफान में  850 घरों, 64 स्‍कूल, 14 स्वास्थ्य सुविधाएं और सात संचार टावरों को नुकसान पहुंचा है।

रखाइन राज्य के बू मा और पास के खौंग डोके गांवों में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 100 से ज्यादा लोग लापता हो गए हैं। मोका एक दशक से भी अधिक समय में इस क्षेत्र में आने वाला सबसे शक्तिशाली चक्रवाती तूफान था, जिसने कई गांवों को उजाड़ दिया और रखाइन राज्य के अधिकांश हिस्सों में संचार व्यवस्था ठप कर दी। गौरतलब है कि बांग्लादेश में संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और सहायता कर्मियों ने शरणार्थी शिविरों में कई टन ड्राई फूड और दर्जनों एंबुलेंस पहले से ही रख दी थी, जहां म्यांमार में उत्पीड़न से भागकर आए 10 लाख से अधिक रोहिंग्या मुसलमान रहते हैं।

 

मिजोरम भी रहा चक्रवात के प्रभाव में

 

म्यांमार और बांग्लादेश ही नहीं तूफान से भारत भी अछूता नहीं रहा। इस चक्रवाती तूफान के चलते मिजोरम के कई हिस्सों में घरों को नुकसान पहुंचा है। यहां कम से कम 236 मकान और आठ शरणार्थी शिविर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस तूफान के कारण 50 से ज्यादा गांवों में कुल 5,749 लोग प्रभावित हुए हैं । जो  236 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनमें 27 पूरी तरह नष्ट हो गए, वहीं 127 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। म्यांमार से सटे मिजोरम के दक्षिणी सियाहा जिले पर इस तूफान की सबसे ज्यादा मार पड़ी है, जहां दो राहत शिविरों समेत 101 मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

कैसे पड़ा ‘मोका’ नाम

 

कहा जा रहा है कि यह शक्तिशाली तूफान 1982 के बाद यानी 41 साल के बाद आया है। इस शक्तिशाली चक्रवात को ‘मोका’ नाम मिडिल ईस्ट एशिया के एक देश यमन द्वारा दिया गया है। ‘मोका’ यमन का एक शहर है, जिसे मोखा भी कहते हैं। ये शहर अपने कॉफी व्यापार के लिए जाना जाता है।

 

यह भी पढ़ें : पानी -पानी हुए पाक की भारत से गुहार

 

You may also like

MERA DDDD DDD DD