कोरोना संकट में मास्क वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए एक अहम हथियार माना जा रहा है। देश-दुनिया में स्वास्थ्य विशेषज्ञ और डॉक्टर लगातार लोगों से मास्क पहनने का आग्रह कर रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया और लोगों के बीच मास्क से होने वाली दिक्क्तों की भी चर्चाएं हैं। इसी समस्याओं को देखते हुए दक्षिण कोरिया की एक कंपनी द्वारा एक अनोखा मास्क तैयार किया गया है। जिससे आप को परेशानी का अहसास भी नहीं होगा।
कोरोना ने मास्क को बेहद जरूरी और अनिवार्य कर दिया है। कोरोना काल के दौरान घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना बहुत जरूरी हो चुका है। लेकिन अगर इसे लंबे समय तक पहना जाए तो लोगों को काफी परेशानी होती है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है।
आप इस मास्क को हर जगह लगा सकते हैं और इसे नाक तक रख सकते हैं। इस मास्क को पहनने के बाद लोगों को सांस लेने में दिक्कत नहीं होगी।
यह भी पढ़ें : लंबे समय तक मास्क पहनने से CO2 का खतरा !
इसके अलावा अभी तक बाजार में जो भी मास्क हैं उन्हें खाते-पीते समय हटाना पड़ता है। इस समस्या का समाधान दक्षिण कोरियाई कंपनी ने किया है। उन्होंने एक ऐसा मास्क बनाया है जो अपने डिजाइन के जरिए पूरी दुनिया में मशहूर हुआ है। इस अनोखे मास्क को दक्षिण कोरियाई कंपनी आत्मान ने बनाया है। इस मास्क का नाम ‘कोस्क’ है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आप चाहें तो पूरा मास्क पहन सकते हैं या फिर इसे नाक तक रख सकते हैं। खाने-पीने के दौरान इसे नाक तक पहनने का विकल्प होता है। इसके अलावा यह मास्क उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिन्हें मास्क पहनने के बाद सांस लेने में दिक्कत होती है।
ऑनलाइन भी उपलब्ध
बहुत से लोग सोच रहे होंगे कि इसका नाम कोस्क क्यों है। आपको बता दें कि कोस्क मास्क और कोरिया में नाक के लिए इस्तेमाल होने वाले को शब्द का मेल है। यह मास्क कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। जिसे KF80 मास्क का टैग दिया गया है। जिसमें F फिल्टर के लिए K कोरियन का इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी का दावा है कि यह मास्क 80 प्रतिशत तक की क्षमता वाले 0.3 माइक्रोन तक के कणों को फिल्टर कर सकता है। यह मास्क इंटरनेट और सोशल मीडिया में आकर्षण का केंद्र बन गया है।