[gtranslate]
world

स्कूल की खिड़किया साफ करने वाला आज अमेरिकी राष्ट्रपति की दौड़ में

हर इंसान अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए तरह-तरह के प्रयत्न करता है। कुछ सफल हो जाते हैं और कुछ असफल। वैसे असफलता भी हमें कुछ न कुछ जरुर सिखाती है। क्योंकि असफल इंसान ही सफलता का असली आंनद लेता है। आज हमारे आसपास अनेकों महानुभावों की कहानियां है जो हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देती है। ऐसी ही कहानी हैं अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में आए जो बाइडेन की। जो बाइडेन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिकी राष्ट्रपति बनने से कुछ ही कदम दूर है। क्या आपको पता है कि जो बाइडेन ने अपने बचपन में क्या-क्या काम किए, और उनका जन्म कहा हुआ। जो बाइडेन का नाम रॉबिनेट बाइडेन जूनियर हैं। उनका जन्म 20 नवंबर 1942 पेनसिल्वेनिया राज्य के स्क्रैटन में हुआ। उनके पिता जोसेफ बाइडेन सीनियर कारखाने में भट्ठियों की सफाई का काम करते थे। पंरतु इससे घर का खर्च उठाना काफी मुश्किल होता था इसलिए बाइडेन के पिता सेंकड हैंड गाड़ियों की सैल्स मैन का काम भी करते थे।

परिवारिक स्थिति अच्छी न होने की वजह से बाइडेन को भी बचपन में काम करना पड़ा। पढ़ाई के साथ-साथ बाइडेन स्कूल की खिड़किया साफ किया करते थे और बागवानी का काम भी करते थे। धीरे-धीरे मेहनत करते हुए बाइडेन आज अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से बस कुछ ही कदम दूर है। इससे पहले भी बाइडेन दो बार राष्ट्रपति के लिए नामांकन कर चुके है। तीसरी बार वह अपनी किस्मत अजमां रहे है। ऐसा नहीं है कि बाइडेन का दामन साफ छवि वाला रहा है। उनके ऊपर ब्रिटिश लेबर पार्टी के नील किन्नॉक के भाषण के साहित्य की चोरी का आरोप लगा था।

अगर जो बाइडेन चुनाव जीतते है तो वह अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होगे। अमेरिका के इतिहास में 120 साल बाद इतनी ताबड़तोड़ वोटिंग हुई है। इस बार 16 करोड़ के लगभग लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया है। साल 1900 के चुनाव में कुल 73.7 फीसदी वोट डाले गए थे। अब देखना होगा कि कौन होगा अमेरिका का अगला कैप्टन। किसके सिर सजेगा कैप्टन अमेरिका का ताज यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

You may also like

MERA DDDD DDD DD