[gtranslate]
world

जापान में सैनिटाइजर हुआ खत्म, अस्पताल कर रहे शराब का इस्तेमाल

Corona

जापान में भी कोरोना वायरस अपने पैर पसारता जा रहा है। अब तक यहां 8,100 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 147 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जापान में भी मास्क, PPF किट, दस्ताने और सैनिटाइजर की भारी कमी देखी गई है। अस्पतालों में सैनिटाइजर खत्म होता जा रहा है। सैनिटाइजर की कमी को देखते हुए जापान की सरकार ने अस्पतालों में सैनिटाइजर की जगह शराब (अल्कोहल) इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है।

जारी किए गए आदेश के अनुसार, इलाज में लगे सभी मेडिकल स्टाफ की ओर से सैनिटाइजर खत्म होने जैसी आपातकालीन स्थिति में ऐसी सभी शराब का  इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसमें अल्कोहल की मात्रा 70% से 83% तक हैं। डॉक्टर्स का भी मानना है कि 70% से ऊपर अल्कोहल वाली शराब से सैनिटाइज किया जा सकता हैं। साथ ही जापान में कुछ वोडका के ऐसे ब्रांड्स है जिसमें इतना अल्कोहल प्रतिशत पाया जाता हैं। जापान में पाई जाने वाली आम शराब में 22 से 45% तक ही अल्कोहल पाया जाता है।

मदद के लिए आगे आईं शराब कंपनियां

जापानी मीडिया के अनुसार सैनिटाइजर की कमी के बाद कुछ शराब की कंपनियां ऐसी शराब बना रही है जो अस्पतालों में सैनिटाइजर के रूप में काम आ सके। अभी भी कुछ जपानी कंपनियां अमेरिका को सैनिटाइजर निर्यात कर रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि यदि सैनिटाइजर की किल्लत बानी रही तो अमेरिका को सैनिटाइजर निर्यात नहीं किया जाएगा।

जापान में बनाए जा रहे सैनिटाइजर के मानकों के मुताबिक, 76% से 81% तक कोरोना जैसे वायरस से राहत मिल सकती है। जापान ने लोगों से अपील की है कि वह बार, क्लब और रेस्तरां से दूर रहे। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने राष्ट्रीय कोरोना वायरस कार्य बल की बैठक में कहा है, “संक्रमण के कई मामलों की पुष्टि उन स्थानों पर की गई है जहां लोग रात में जाते हैं और यह देशभर में फैला हुआ है।”

जापान में 7 अप्रैल को आपातकाल लगाया गया था जिसमें किसी प्रकार के दंड का प्रावधान नहीं था। लेकिन लोगों को घर पर ही रहने के लिए कहा गया है। आबे ने फिर से कंपनियों से अपील की है कि वे लोगों को घर से काम करने के लिए कहे। आबे ने कहा कि फिलहाल ट्रेन यात्रियों की भीड़ कम हो गई हैं परन्तु इसे और भी कम करने की आवश्यकता है। डिपार्टमेंट स्टोर और सिनेमाघर बंद हो गए है पर कुछ खुदरा दुकानें अभी भी खुली है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD