[gtranslate]
world

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के विरोधी आईसीयू में भर्ती

रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घोर.विरोधी आलोचक और विपक्षी नेता अलेक्सी नावाल्नी अस्पताल में भर्ती है। नावाल्नी को कल 20 अगस्त को आईसीयू में भर्ती किया गया। और अभी भी वो बेहोसी की हालत में हैं और उन्हें आईसीयू में रखा गया है। नावाल्नी साइबेरियन शहर तोमस्क से फ्लाइट लेकर मास्को जा रहे थे कि उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी।जिसके बाद विमान की ओमस्क में इमरजेंसी लैंडिंग हुई और नावाल्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के मुताबिक उन्हें चाय में जहर जैसा कुछ मिलाकर दिया गया है। सुबह नाश्ते के वक्त चाय के शिवाय उन्होंने कुछ नहीं पिया। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। इसके बाद पुलिस को भी बुलाया गया । ओमस्क में नावाल्नी के समर्थकों ने एक फुटेज जारी की है जिसमें उन्हें विमान से उतारने के बाद स्ट्रेचर पर रखकर अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस फुटेज की पुष्टि नहीं की जा सकती है।

कई बार ऐसे हमलों के जरिए राष्ट्रपति पुतिन के विरोधियों को ही निशाना बनाया गया है। मध्य मास्को में प्रदर्शनों के बाद नावाल्नी को एक हजार लोगों के साथ हिरासत में लिया गया था। उसके बाद आंखों में दर्द और शरीर के रंग में हुए बदलावों को देखते हुए उन्हें एक दिन बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

44 वर्षीय नावाल्नी इस समय पुतिन के सबसे कट्टर आलोचक माने जाते हैं और भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम चला रहे हैं। वर्ष 2018 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पुतिन को टक्कर भी देना चाहते थेए तब उन्हें चुनाव में हिस्सा नहीं लेने दिया गया। रूस में अन्य विपक्षी नेताओं की तरह नावाल्नी को भी अकसर अधिकारी हिरासत में लेते हैं। 2017 में कुछ लोगों ने उनके चेहरे पर एंटीसेप्टिक डाल दिया था। इस एंटीसेप्टिक से उनकी एक आंख को नुकसान हुआ था।

You may also like

MERA DDDD DDD DD