[gtranslate]
world

बच्चे पैदा करने अर्जेंटीना जा रहीं रूसी महिलाएं

रूस – यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को एक साल पूरा हो गया है। युद्ध के दौरान करीब पांच हजार से ज्यादा रूसी महिलाएं प्रसव के लिए अर्जेंटीना जा रही हैं । कुछ दिन पहले कुछ इन महिलाओं को एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन अधिकारियों ने इस लिए रोक लिया क्योंकि उनके पास टूरिस्ट वीजा था ,लेकिन वो अर्जेंटीना में कहां जाएंगे क्या करेंगी अधिकारीयों द्वारा पूंछे गए इस तरह के सवालों का कोई भी जवाब नहीं मिला और उन रूसी महिलाओं के पास कोई रिटर्न टिकट भी नहीं था। मामला समझ आने पर मालूम हुआ कि गर्भवती महिलाओं का बड़ी संख्या में अर्जेटीना आना एक ट्रेंड बन चुका है। कई रूसी महिलाएं अपने बच्चों को अर्जेंटीना में जन्म इसलिए देना चाहती है क्योकि वहां उन्हें रुस के मुकाबले सुरक्षित भविष्य दिखाई देता है।

 

इसके अलावा अर्जेंटीना में जन्म लेने वाला आसानी से वहां का नागरिक हो जाता है। यही वजह है कि बीते एक साल में अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयरस में नवजात बच्चों के साथ रूसी जोड़े खूब देखे जा रहे हैं। राजधानी के कैफे, पार्कों, बसों और प्राइवेट क्लीनिकों में खूब रूसी नागरिकों का दिखना और रूसी भाषा सुनाई पड़ना सामान्य सी बात हो चुकी है। इसके अतिरिक्त यहां के क्लीनिकों में भी रूसी जोड़े देखे जा रहे हैं। इसी तरह का एक क्लिनिक ब्यूनस आयरस का सानातोरियो फिनशिएतो भी है। जिसके एक अधिकारी इलेर्मो कापुया के कहने अनुसार उन्होंने यह कल्पना नहीं की थी कि यह एक ट्रेंड बन जाएगा। आखिर तीन महीनों में तो ये संख्या में काफी बढ़ गई है। दिसंबर 2022 में क्लीनिक में 200 बच्चे पैदा हुए, इनमें से एक तिहाई रूसी मांओं के थे। गौरतलब है कि अधिकतर रूसी लोग अर्जेंटीना की स्पैनिश भाषा नहीं बोल पाते । ज्यादातर रूसी नागरिक तो ऐसे हैं जो पहली बार अर्जेंटीना पहुंचे हैं। माइग्रेशन एजेंसी की डायरेक्टर फ्लोरेंसिया कारिजनानो का कहना है कि बीते तीन महीने में ही गर्भवती महिलाओं के साथ 5,800 रूसी नागरिक अर्जेंटीना पहुंचे हैं।

 

अर्जेंटीना ही क्यों जा रही हैं रूसी महिलाएं

 

रूस से ज्यादातर गर्भवती महिलाएं एम्सटर्डम, इस्तान्बुल और अदीस अबाबा से कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर ब्यूनस आयरस पहुंचती हैं और हर फ्लाइट में 14 से 15 गर्भवती महिलाएं होती हैं। तकरीबन 90 प्रतिशत रूसी महिलाएं यहां बेहतर भविष्य की तलाश में आई हैं। खास कर रूस की गर्भवती महिलाएं विदेश में जाकर बच्चे को जन्म देने के बारे में तब सोचती है जब उन्हें मालुम हो कि होने वाला बच्चा एक लड़का है। इसके अलावा इन महिलाओं को रूस -यूक्रेन युद्ध के कारण रुस में उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर खतरा दिखाई पड़ रहा है। इन महिलाओं में एक भय यह भी बना हुआ है कि रूस में युवाओं की सेना में भर्ती जबरन की जा रही है। बीते एक साल में देश भर के कई इलाकों से नौजवानों को सेना में भर्ती किया गया है। वहीं इनका प्रस्थान अर्जेंटीना की ओऱ इसलिए है क्योकि यहां अन्य देशों के मुकाबले नागरिकता पाना ज्यादा सरल है। यहां जन्म लेने वाला कोई भी बच्चा यहां की नागरिकता हासिल कर सकता है। गौरतलब है कि अर्जेंटीना में दोहरी नागरिकता ली जा सकती है। यह सबसे तेजी से नागरिकता देने वाला देश है। एक बार जब कोई व्यक्ति अर्जेंटीना में रहने के लिए जगह ढूंढ लेते हैं, तो फुल सिटिजनशिप के लिए क्वालीफाई करने में सिर्फ दो साल लगते हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD