[gtranslate]
world

रूसी बमबारी में 300 यूक्रेनी नागरिकों की मौत

यूक्रेन पर रूसी हमले को एक महीने से भी ज्यादा समय हो गया है। विश्व की सबसे ताकतवर सेना होने का दावा करने वाले रूस के हाथ अभी तक खाली है।बल्कि रूस ने इस लड़ाई में 1,351 सैनिक गंवाए हैं और वही ने पिछले हफ्ते यूक्रेन के थिएटर पर हुए हमले में अब तक 300 आम लोगों की जान गई है।

 

रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक, रूस के सैनिकों ने 25 मार्च को बताया है कि,यूक्रेन पर हमले में अब तक उसके 1,351 सैनिकों की मौत हुई है। इसके अलावा 3,825 सैनिक घायल भी हुए हैं। इससे पहले मार्च की शुरूआत में रूसी सेना ने 498 सैनिकों के मौत की जानकारी दी थी। हालांकि रूस- यूक्रेन युद्ध के जानकार कहते है कि,इस युद्ध में मरने वाले रूसी सैनिकों की संख्या 6,000 से लेकर 15,000 के बीच हो सकता है।

इस सबके बीच यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि, पिछले हफ्ते मारियोपोल के थिएटर पर हुए रूसी हमले में मरने वालों की संख्या 300 तक पहुंच गई है। अभी यह साफ नहीं है कि थिएटर से लोगों को निकालने में जुटी राहत एजेंसियों का काम खत्म हुआ है या नहीं। 24 मार्च से चल रहे में यह आम लोगो के लिए सबसे बड़ा हमला है। 16 मार्च को जिस थिएटर पर हमला किया गया था।उसमें 1,300 से ज्यादा लोग छिपे हुए थे। थिएटर के बाहर बड़े-बड़े अक्षरों में चिल्ड्रेन भी लिखा गया था, ताकि उसे हमले से बचाया जा सके, लेकिन फिर रूस का हमला हुआ। हमले के बाद कई मारियोपोल से लाखों लोग भागकर दूसरे शहरों चले गए।

गौरतलब है कि, रूस – यूक्रेन युद्ध का समय एक महीने से ज्यादा हो गया है, और अभी तक रूस ने यूक्रेन पर कब्ज़ा नहीं कर पा रहा है।

यह भी पढ़ें: महीने भर बाद भी खाली हाथ रूस

You may also like

MERA DDDD DDD DD