[gtranslate]
world

एक आम आदमी पर जान छिड़कती हैं जापान की राजकुमारी, मगर सत्ता जाने का डर शादी में आड़े आ रहा

कहते हैं प्यार और जंग में सब जायज है। कुछ इसी तरह का उदहारण पेश किया है जापान की बेहद खूबसूरत राजकुमारी माको ने। माको जापान की बेहद खूबसूरत राजकुमारी हैं। उन्होंने एक आम आदमी से विवाह करने का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने इन फैसले का ऐलान साल 2017 में किया था। लेकिन एक डर है जो उनकी शादी में बाधा बन रहा है। वो डर है सत्ता छिन जाने का और एक सामान्य जीवन जीने का। इसी डर के कारण उनके द्वारा अपनी इस शादी की योजना को हर बार टाला जा रहा है। अब एक बार और उन्होंने शादी को ऐन वक्त पर टाल दिया है।

दरअसल, साल 2017 में खबर आई कि 28 वर्षीय राजकुमारी माको शादी करने जा रही हैं, लेकिन ऐन वक्त पर उन्हें अपनी योजना को टालना पड़ा। जापान की राजकुमारी माको को देश के एक आम नागरिक से बेपनाह प्यार है जिनका नाम केई कोमुरो है। यही कारण है कि कोमुरो एक आम नागरिक होने के साथ ही जापान के समुद्री तटों पर पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करते हैं।

राजकुमारी माको जापान के सम्राट रहे अकीहितो की पोती और वर्तमान सम्राट नरुहितो की भतीजी हैं। वह केई कोमुरो से प्रेम विवाह करना चाहती हैं, लेकिन एक डर के चलते दूसरी बार उन्हें अपनी योजना को टालना पड़ा है।

गंवानी पड़ेगी ‘राजकुमारी’ की पदवी

अब ऐसे में सवाल है कि ऐसा कौन सा डर है जो एक राजकुमारी को आम इंसान से विवाह करने में बाधा बना हुआ है। गौरतलब है कि राजकुमारी राजघराने से ताल्लुक रखती हैं और शादी को टालने की वजह भी राजघराने से ही जुड़ी हुई है।

दरअसल, जापान में राजघराने के नियमों के अनुसार, अगर राजघराने का कोई व्यक्ति बाहरी व्यक्ति से शादी करने का इच्छुक है तो उसे अपनी सत्ता या पदवी छोड़नी होगी और बाकी की पूरी जिंदगी के सामान्य व्यक्ति की तरह ही व्यतीत करनी होगी। वहीं, केई कोमुरो एक आम नागरिक हैं और अगर राजुकमारी माको उनसे शादी करती हैं तो उनकी जिंदगी आम नागरिक की तरह हो जाएगी। इसलिए अगर राजकुमारी माको अपने प्रेमी केई कोमुरो से शादी के बंधन में बंध जाती हैं तो उन्हें राजकुमारी की पदवी को लौटाना होगा। समुद्र तटों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वह बतौर ‘प्रिंस ऑफ द सी’ काम करते हैं। वर्तमान में कामुरो एक लॉ कंपनी में कार्यरत हैं।

बेपनाह मोहब्बत में डूबी जापानी राजुकमारी

फ़िलहाल राजुकमारी माको कोमुरो से न तो शादी कर पा रही हैं और न ही अलग रह पा रही हैं क्योंकि उनको अपनी पदवी गंवाने का डर सता रहा है। उनका ये डर कितना बड़ा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अभी तक शादी को टालने के बाद भी यह नहीं बताया है कि अब शादी कब होने वाली है। उनका कहना है कि अभी भविष्य को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

माको का कहना है कि हमारे लिए दिलों के सम्मान और जिंदगी जीने के लिए शादी एक आवश्यक विकल्प है। उन्होंने कहा, हम दोनों एक दूसरे से अलग नहीं हो सकते हैं और बुरे समय में एक दूसरे का सहारा बन सकते हैं।

बताया जाता है कि दिसंबर 2013 में एक डिनर पार्टी के दौरान राजकुमारी माको को उनके प्रेमी केई कोमुरो ने शादी का प्रस्ताव दिया। लम्बे समय तक दोनों ने अपने प्यार छिपाए रखा। फिर राजकुमारी पढ़ाई के लिए ब्रिटेन चली गई। जिसके बाद साल 2017 में माको ने एलान किया कि वह नवंबर 2018 में शादी करेंगी। लेकिन एक बार फिर उन्होंने इस महीने शादी को 2020 तक के लिए स्थगित कर दिया है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD