[gtranslate]
world

जेल जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन के बेटे; अब मुश्किल होगा राष्ट्रपति चुनाव !

बिडेन

एक तरफ जहां भारत में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्म है तो वहीं अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार भी शुरू हो गया है। निवर्तमान राष्ट्रपति जो बिडेन एक बार फिर राष्ट्रपति पद के लिए दौड़ रहे हैं। उन्हें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय मूल के रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी से चुनौती मिल रही है।

हालांकि, अब उनके सामने निजी जिंदगी में भी चुनौती आ गई है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन को अवैध रूप से बंदूक रखने के मामले में दोषी करार दे दिया गया है। उन पर पांच साल पहले अवैध रूप से बंदूक रखने का आरोप लगाया गया था। यह पहला मौका है, जब अमेरिका में किसी मौजूदा राष्ट्रपति के बेटे के खिलाफ आपराधिक आरोप सिद्ध हुए हैं। अब संभावना जताई जा रही है कि आने वाले चुनाव में इस मुद्दे को उनके विरोधी भुनाएंगे।

राष्ट्रपति जो बिडेन पहले से ही महाभियोग की जांच का सामना कर रहे हैं। ऐसे में आशंका है कि उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज होने से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अमेरिका में यह पहली बार है कि किसी राष्ट्रपति के बेटे पर इतने गंभीर अपराध का आरोप लगाया गया है। इससे पहले यह बात सामने आई थी कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसके बाद हंटर बिडेन का मामला सामने आने के बाद से अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की जमकर चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें : बढ़ रहा पुरुषों की आत्महत्या का आंकड़ा

जो बिडेन के बेटे हंटर बिडेन पर अमेरिका के डेलावेयर कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है। इसमें उन पर अक्टूबर 2018 में गलत जानकारी देकर हथियार हासिल करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कोल्टा कोबरा गन खरीदी थी। दावा किया गया है कि उसने हथियार डीलर से यह छिपाकर हथियार हासिल किया कि वह अवैध ड्रग्स ले रहा है। अमेरिकी राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा होने लगी है कि चुनाव से कुछ महीने पहले मामला दर्ज किया गया है।

अभी दो दिन पहले ही अमेरिकी संसद में जो बिडेन पर सीधे महाभियोग चलाने का प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि हंटर बिडेन के विदेशी व्यापार अनुबंधों में घोटाला हुआ है। हालांकि, सत्ताधारी पार्टी ने इसे राष्ट्रपति के खिलाफ सोची-समझी साजिश बताकर खारिज कर दिया।

You may also like

MERA DDDD DDD DD