[gtranslate]
world

यौन शोषण के मामले में पूर्व राष्ट्रपति पाए गए दोषी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप यौन शोषण के एक मामले में दोषी पाए गए हैं। न्यूयॉर्क में नौ मेंबर्स की जूरी ने ट्रंप को लेखिका ई जीन कैरल के साथ यौन दुर्व्यवहार के मामले में दोषी पाया है। कोर्ट ने ट्रंप को निर्देश दिया है कि वो पचास लाख अमेरिका डॉलर का हर्जाना दे। न्यूयॉर्क फेडरल कोर्ट ने नौ मई की देर रात को इस मामले में फैसला सुनाया । फैसले से संतुष्ट नजर आती लेखिका कैरल ने कहा कि आखिरकार दुनिया को सच्चाई पता चली,यह सिर्फ मेरी नहीं बल्कि उस महिला की जीत है जिसकी बात पर यकीन नहीं किया गया।

मैगजीन लेखिका जीन कैरोल ने साल 2019 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर आरोप लगाया था। लेखिका के मुताबिक पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने ​​वर्ष 1996 में मैनहैटन के एक डिपार्टमैंटल स्टोर में उनका रेप किया था। लेकिन ट्रम्प ने इन आरोपों को नकार दिया था। उस दौरान राष्ट्रपति का कहना था कि कैरोल उनके लायक नहीं हैं। वे कैरोल को नहीं जानते और उनसे स्टोर में नहीं मिले थे। ट्रंप का कहना है कि मैगजीन राइटर अपनी किताब को बेचने के लिए झूठी कहानी बना रही हैं। लेखिका की दो दोस्तों ने गवाही दी कि कैरोल ने उन्हें इस घटना के बारे में बताया था । हालांकि कैरोल ने ट्रम्प के डर से इस बात को किसी को ना बताने के लिए कहा था। कैरोल को डर था कि अगर वे सामने आईं तो ट्रम्प अपनी पावर और पैसों के दम पर उनसे बदला लेंगे।

इस मामले में दो महिलाओं ने ट्रंप के खिलाफ गवाही दी। यह गवाही उस दौरान दी गई जब इस मामले में 25 अप्रैल को ट्रायल शुरु हुआ था। पीपल मैगजीन की रिपोर्टर नताशा स्टॉयनॉफ के मुताबिक भी ट्रम्प ने वर्ष 2005 में उन्हें जबरदस्ती किस किया था। वहीं दूसरी महिला जेसिका लीड्स के अनुसार भी ट्रम्प ने वर्ष 1979 में उनके साथ छेडछाड़ की थी इसके अलावा उन्हें किस किया था। नौ मैम्बर्स वाली जूरी ने साल 2005 की वो रिकॉर्डिंग भी सुनी जिसमें ट्रम्प महिलाओं को बिना परमिशन के किस करने और पकड़ने के बारे में बात कर रहे थे।

गौरतलब है कि ट्रंप अपने खिलाफ चले सिविल ट्रायल में शामिल नहीं हुए थे। इसके अतिरिक्त वो फैसले सुनाए जाने के समय भी मौजूद नहीं थे। ये एक सिविल मामला है इसलिए इसमें ट्रम्प के सामने जेल जाने का खतरा नहीं है। इस मामले में जूरी मेंबर्स की पहचान गुप्त रखी गई है। बाद में ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर फैसले को अपमानजनक बताते हुए कहा कि वे कैरोल को नहीं जानते। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मौजूदा समय में ट्रंप वर्ष 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से दोबारा उम्मीदवार बनने के लिए अभियान चला रहे हैं। कोर्ट के इस फैसले से ट्रंप के राजनीतिक जीवन पर प्रभाव पड सकता है। सम्भवतः इसलिए कहा जा रहा है कि डॉनल्ड ट्रंप इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेंगे।

 

रूसी राष्ट्रपति को लेकर अमेरिका का दावा, कहा- रूस में मार्शल लॉ लगा सकते हैं पुतिन

You may also like

MERA DDDD DDD DD