[gtranslate]
world

चीन की जीरो कोविड नीति से परेशान लोग पलायन को मजबूर

चीन की जीरो कोविड नीति भी फेल होती नजर आ रही है। कोरोना वायरस ने एक बार फिर चीन की हालत खराब कर दी है। यहां लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना के नए मामलों ने चीन के शंघाई शहर में हाहाकार मचाया हुआ है। सरकार की ओर से संक्रमण रोकने के लिए करीब एक माह से लॉकडाउन का विकल्प अपनाया है लेकिन अब लोग इस शहर से पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय पैकर्स और मूवर्स के साथ ही कुछ कानूनी फर्मों द्वारा इस पलायन की पुष्टि की गई है। चीन के कई प्रांतों में कोविड-19 के मरीज बड़ी संख्या में मिल रहे हैं। हालात इतने बेकाबू होते जा रहे हैं कि इससे निपटने के लिए चीनी सरकार ने शंघाई में सेना उतार दी है।

आर्थिक शहर शंघाई में कोरोना ने हालत खराब कर दी है। यहां प्रशासन लॉकडाउन घोषित कर चुका है। ऐसे हालात बने हुए हैं कि चीन के 27 शहरों में लॉकडाउन कर दिया गया है। लॉकडाउन इतना गंभीर हो गया है कि 16.5 करोड़ लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। सरकार की सख्त और जीरो कोविड नीति से नागरिक परेशान हो रहे हैं। लोगों के पास भोजन समाप्त हो रहा है। कुछ जगहों पर लोग 24 घंटे भूखे रहते हैं और फिर अगले दिन उन्हें 1 घंटे के लिए खाना खरीदने की अनुमति दी जाती है।

जीरो कोविड पॉलिसी के तहत चीन कर रहा है अत्याचार

चीन कोरोना महामारी के दौरान अपनी जीरो कोविड नीति पर अड़ा हुआ है। इनमें लॉकडाउन, सामूहिक परीक्षण, क्वारंटाइन और सीमा बंद करना, लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने से रोकना, सख्त जुर्माना और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कारावास शामिल हैं। चीन की कड़ाई के बाद भी कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। उलटा सख्त पाबंदियों की वजह से लोग भूखे मर रहे हैं।

चीन में इस साल मार्च में मामले तेजी से बढ़ने लगे

इस साल मार्च में चीन में कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि हुई, चीन में संक्रमण की दर 2020 की शुरुआत में वुहान में शुरुआती प्रकोप की तुलना में तेजी से बढ़ रही है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD