[gtranslate]
world

डेंगू मलेरिया से बचाव के लिए पाकिस्तान खरीदेगा भारत से मच्छर दानी

पाकिस्तान अभी तक प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा था और अब प्राकृतिक आपदा के प्रभावों से जूझ रहा है। इसी वजह से डेंगू मलेरिया से परेशान पाकिस्तान भारत से मच्छर दानी  खरीदने की तैयारी कर रहा है। दरअसल डेंगू -मलेरिया जैसे कई बिमारियों के मामले वहां तेजी से बढ़ते जा रहें हैं।
इन बीमारियों से निपटने के लिए पाकिस्तान अब बासठ लाख मच्छरदानी भारत से खरीदेगा। इसके लिए पाकिस्तान सरकार ने स्वास्थ्य मंत्रालय को भारत से मच्छरदानी खरीदने के लिए  इजाजत भी देदी है जिससे देश को इन बीमारियों से बचाया जा सकें।गौरतलब है कि पाकिस्तान में आए बाढ़ के कारण  ‘1 हजार 7 सौ’ से अधिक लोग जान गवां चुके हैं । पाकिस्तानी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार “देश के 32 बाढ़ प्रभावित जिलों में मलेरिया तेजी से फैल रहा है। हजारों बच्चे मलेरिया की बीमारी से संक्रमित हुए हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों के कहने अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मलेरिया के उभरने के कारण देश के स्वास्थ्य मंत्रालय को भारत से मच्छरदानी खरीदने की अनुमति लेनी पड़ी। पाकिस्तान के अनुसार “ग्लोबल फंड  ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ पाकिस्तान में बाढ़ प्रभावितों के लिए भारत से मच्छरदानी खरीदने के लिए वित्तीय संसाधन मुहैया कराएगा। इसलिए ये देश भारत से जल्द से जल्द मच्छर दानी खरीदने की योजना बना रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि नवम्बर माह तक ये मच्छर दनियां पाकिस्तान को मिल जाएगी।

गौरतलब है कि बीमारियों से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए बीते महीने ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चिंता व्यक्त की थी। डब्लूएचओ ने बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों की लहर के कारण पाकिस्तान में दूसरी आपदा की संभावना जताई थी। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस घेब्रेयसस के अनुसार स्वास्थ्य केंद्रों में पानी भर चुका है वहीं लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुकें है। पाकिस्तान  सरकार गंदे पानी से बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए सुरक्षित पेयजल और शौचालय की व्यवस्था कर रही है।पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश के कारण आई  बाढ़ के कारण लगभग एक तिहाई पाकिस्तान बाढ़ के चपेट में था। इस वजह से करीब 3.3 करोड़ लोगों को अपना घर छोड़ कर विस्थापित होना पड़ा। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान के 32 जिलों में जनवरी तक 27 लाख मलेरिया के मामलों में वृद्धि हो सकती है।

यह भी पढ़ें :पानी -पानी हुए पाक की भारत से गुहार

You may also like

MERA DDDD DDD DD