पाकिस्तान में कथित रूप से अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन करने वाली सिख लड़की के परिवार को वापसी के मामले में नया मोड़ आ गया है। लड़की के भाई ने कहा कि बहन अब तक हमारे पास वापस नहीं आई है। साथ ही उसने यह कहा कि इस मामले को लेकर अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पीड़िता के भाई ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, सेना प्रमुख बाजवा और पंजाब के गवर्नर से न्याय की गुहार लगाई है। कल 31अगस्त को पाकिस्तान पुलिस ने यह दावा किया था कि उसने पीड़िता को परिवार के पास वापस लौटा दिया है। साथ ही इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।29 अगस्त को पाकिस्तान के लाहौर के ननकाना साहिब क्षेत्र में एक सिख लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया था। लड़की कई दिनों से लापता थी।
लड़की को जबरन इस्लाम कबूल कराने के बाद मुस्लिम शख्स से उसकी शादी भी कराई गई। 19 साल की लड़की गुरुद्वारा तंबू साहिब के ग्रंथी (पुजारी) भगवान सिंह की बेटी है। उसका बंदूक की नोक पर धर्म परिवर्तन कराया गया था। पाकिस्तान में सिख लड़की के धर्म परिवर्तन व मुस्लिम लड़के से शादी के मामले में दबाव में दिख रहा पाक लीपापोती पर उतर आया है। पाक मीडिया के हवाले से ये खबर सामने आई थी कि लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया गया है लेकिन अब लड़की के भाई सामने आए हैं।
लड़की के भाइयों ने बताया कि अभी तक उनकी बहन उनके पास नहीं पहुंची है व उसको लाैटाने की खबरें गलत हैं। लड़की के भाइय़ों ने पाक पीएम इमरान खान, सेनाध्यक्ष व पाक पंजाब के गवर्नर से अपील की कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। लाहौर से एक सिख ग्रंथी की बेटी को कथित तौर पर जबरन इस्लाम कबूल करवाने का मामला सामने आया है। उसका ननकाना साहिब इलाके में एक मुस्लिम शख्स के साथ जबरन निकाह भी करवाया गया। लड़की कई दिनों से लापता थी। लड़की के पिता भगवान सिंह, गुरुद्वारा तंबू साहिब में ग्रंथी हैं। जगजीत कौर के भाई ने कहा, ‘हमारा परिवार दुखद घटना से गुजरा है। कुछ गुंडे जबरदस्ती हमारे घर में घुस आये और हमारी छोटी बहन का अपहरण कर लिया।