इक्वाडोर की तीन अलग-अलग जेलों में कैदियों के गैंग्स में और भागने के प्रयास के कारण दंगे हो गए। जेल में हुए इन दंगों में 63 कैदियों की मौत हो गई है। इक्वाडोर की जेल के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि दो गैग्स हिरासत केंद्रो पर अपना अपराधिक वर्चस्व कायम करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली तो पुलिस ने हथियारों की छानबीन शुरू कर दी। इसी दौरान जेल में हिंसा भड़की और 62 कैदियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि कई कैदी इस झड़प में इस्तेमाल हुए बंदूक और चाकू के हमले से मारे गए। इक्वाडोर की जेल के निदेशक एडमंडो मोनकैयो ने कहा कि, दो समूह थे जो हिरासत केंद्रों के भीतर अपना आपराधिक नेतृत्व कायम करने के लिए लड़ाई कर रहे थे। मोनकैयो ने आगे बताया कि 800 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों को जेलों को नियत्रित करने के लिए लगाया गया। देर रात हुई इस हिंसक झड़प के बाद सामरिक इकाइयों के सैकड़ो अधिकारियों को जेलों में तैनात किया गया है।
इस हिंसक झड़प में हुई मौतों की वजह से इक्वाडोर के पश्चिम बंदरगाह पर स्थित गुआयाकिल की जेल के बाहर हजारो की संख्या में लोग प्रदर्शन करने लगे। जहां अधिकारियों ने बताया कि 21 कैदियों की मौत हो गई। कैदियों ने एक-दूसरे पर लोहे की रॉड और चाकूओं से हमला किया। वहीं इक्वाडोर के क्यूकेंन जेल में 33 लोगों की मौत हो गई, और देश के सेंटरल जेल लाटाकुंगा में आठ कैदी हिंसा के चलते मारे गए। इक्वाडोर की जेलों में देश की 70 प्रतिशत आबादी हिरासत में है। इसी कारण जेल में प्रतिद्ददी गैंग्स के बीच हिंसा होती रहती है।
इससे पहले मंगलवार 23 फरवरी को पुलिस जनरल कमांडर पैट्रिकियो कैरिलो ने ट्विटर पर कहा कि दंगों में हाई सिक्योरिटी वाले कैदी भी शामिल थे। हिंसक झड़प के बाद स्थानीय मीडिया ने बताया कि कई एम्बुलेंस को जेलों से बाहर निकलते देखा गया। दंगों की खबरें जैसे ही आम जनता तक पहुंची तो दर्जनों कैदियों के रिश्तेदार और परिवार वाले जेलों के बाहर जानकारी प्राप्त करने के लिए एकत्रित हो गए। इक्वाडोर के राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो ने ट्वीट कर कहा कि अपराधियों के गैंग्स ने देश की कई जेलों में एक साथ हिंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस, सरकार के मंत्री पैट्रिकियो पाज़मीनो कैस्टिलो के साथ बातचीत करके जेलों पर नियंत्रण पाने के लिए काम कर रहे थे। सरकार ने कहा कि इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए है।