[gtranslate]
world

UK में 106 साल के इतिहास में पहली बार नर्सिंग स्टाफ ने की हड़ताल

यूनाइटेड किंगडम (UK) का नर्सिंग स्टाफ (पुरुष और महिला) 106 साल के इतिहास में पहली बार हड़ताल पर है। पिछले कुछ महीनों से ही इस हड़ताल के बारे में अटकलें लगाई जा रही थी, पर अब इन अटकलों को विराम देते हुए नर्सिंग यूनियन ने हड़ताल शुरू कर दी है और इसी मंगलवार 20 दिसंबर को वो इसे और विस्तार देंगे।

नर्सिंग स्टाफ इन हड़तालों के जरिए उचित वेतन की मांग कर रहे हैं। दरअसल UK की सरकार नर्सिंग स्टाफ को उचित वेतन नहीं दे रही है। जिसके कारण लंबे समय से संतोष कर रहे हैं नर्सिंग स्टाफ का गुस्सा अब हड़ताल का रूप ले चुका है। यूके में बढ़ती महंगाई के चलते भी लोगों में रोष है।

UK के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) का करीब 1 लाख नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर हैं। यह वहां के इतिहास की सबसे बड़ी हड़ताल मानी जा रही है। वेतन वृद्धि और अन्य प्रमुख मांगों को लेकर स्वास्थ्य देखभाल कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं और हड़ताल कर रहे स्टाफ में कई भारतीय भी शामिल हैं।

इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड और वेल्स के तीनों क्षेत्रों में भी नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल के कारण ब्रिटेन की स्वास्थ्य सेवा बुरी तरह बाधित हो गई है। देश भर के आउट पेशेंट और सर्जिकल विभाग बहुत प्रभावित हो रहे हैं । हालांकि, आपातकालीन और जीवन रक्षक सेवाएं जारी रखी गई हैं। कुछ दक्षिणपंथी मीडिया ने भी सुझाव दिया था कि ब्रिटेन की ऋषि सुनक सरकार को बातचीत कर कोई रास्ता निकालना चाहिए। सप्ताह के प्रारंभ में हड़ताल का नेतृत्व करने वाले रॉयल कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रतिनिधियों द्वारा सरकार के साथ वार्ता विफल रही। विपक्षी लेबर पार्टी ने इस हड़ताल को लेकर सत्तारूढ़ दल की आलोचना की है।

ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि वह आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारियों के लिए हड़ताल विरोधी कानून लाने पर विचार कर रहे हैं। उम्मीद है कि यूनियन के नेता समझेंगे कि क्रिसमस से ठीक पहले इस तरह का हंगामा करना गलत है, जबकि सरकार उनकी मांगों को निष्पक्ष और न्यायोचित तरीके से मानने को तैयार है।

यह भी पढ़ें : पुरुषों के मुकाबले ज्यादा आक्रामक होती महिलाएं

बड़ी संख्या में भारतीय

ब्रिटेन में नर्सिंग स्टाफ की कमी के कारण दूसरे देशों से स्टाफ की भर्ती की जाती है। 2021-22 के आंकड़ों के मुताबिक ब्रिटेन में 37 हजार 815 भारतीय नर्सिंग स्टाफ हैं। दूसरे नंबर पर भारत और ब्रिटेन में फिलीपींस में सबसे ज्यादा 41 हजार 90 नर्सिंग स्टाफ कार्यरत हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD