नाईजीरिया में हालात सामान्य होने के बजाए और बिगड़ते जा रहे हैं। हर दिन आम लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। कब किस समय कोई गोली मार दें या बम फेंक दे, कोई पता नहीं होता। पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उत्तरी पश्चिमी नाइजीरियाई राज्य ज़मफ़ारा में अज्ञात बंदूकधारियों ने 317 स्कूली छात्राओं का अपहरण कर लिया है। एक सप्ताह में यह दूसरी घटना थी। जब बदंकधारियों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया। जमफारा के सूचना आयुक्त सुलेमान तन्नू अनका ने रायटर समाचार एजेंसी को बताया कि अज्ञात बदूकधारियों ने जेंजबे गवर्नमेंट गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल में आधी रात को हमला किया और लड़कियों का अपहरण करके शहर से दूर ले गए। वे वाहनों के साथ आए और छात्रों को स्थानांतरित किया, बंदूकधारियों में कुछ पैदल भी आए थे। तमाम प्रयासों के बाद भी किडनैप की गई लड़कियां मुक्त नहीं हुई। माता-पिता राज्य की राजघानी में अपने बच्चों को छुड़ाने की मांग कर रहे है।
28 फरवरी रविवार को कुछ माता-पिता और अन्य रिश्तेदार जंगेबे गांव में ऑल-गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में इकट्ठा हुए थे , और अनुमान लगाया था कि जंगल में रहने के बाद बच्चों को उनकी स्वतंत्रता वापस मिल गई है। वहाँ अफवाहें उड़ रही हैं कि लड़कियों को ढूंढ लिया गया है, लेकिन सरकार ने इन अफवाहों से इनकार कर दिया है। एक माता-पिता ने कहा कि उनकी दो बेटियां लापता लड़कियों में थीं। माता-पिता नासिरू अब्दुल्लाही ने टेलीफोन के माध्यम से डीपीए समाचार एजेंसी को बताया कि 10 और 13 साल की मेरी दो बेटियां उन 317 लड़कियों में शामिल हैं जिनका स्कूल से अपहरण किया गया है। इस बात की जानकारी हमें अधिकारियों ने दी।
पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद शेहु ने एक बयान में कहा कि जेंजबे गवर्नमेंट गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल में अपहरण किए गए 317 छात्रों को छुड़ाने और खोजने के लिए पुलिस और सेना ने मिलकर एक संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है। पिछले हफ्ते, अज्ञात हमलावरों ने उत्तर-मध्य नाइजीरियाई के एक बोर्डिंग स्कूल में रात को हमला किया था। जिसमें एक छात्र की हत्या कर दी गई और 27 छात्रों सहित 42 लोगों का अपहरण किया था। बंधकों को रिहा किया जाना अभी बाकी है। इससे पहले दिसंबर में एक स्कूल से बंदूकधारियों ने हमला करके 337 बच्चों का अपहरण कर लिया था। लेकिन एक सप्ताह बाद 300 बच्चों को छोड़ दिया गया था। हालांकि अपहरण के पीछे किस आंतकी ग्रुप का हाथ है अभी तक इस बाबत कोई सूचना नहीं आई है। लेकिन ज्यादतर अपहरणों के पीछे बोको हराम आंतकी संगठन का हाथ होता है। बोको हराम एक सुन्नी जिहादी गुट है। यह साल 2002 में उत्तरी नाईजीरिया में सबसे पहले ऊभरा। उत्तरी नाईजीरिया मुस्लिम बहुल इलाका है। अफ्रीका के सबसे धनी देशों में से गिने जाने वाले नाइजीरिया का ये सबसे ग़रीब इलाक़ा है।