नेपाल में लगातार जारी राजनीतिक संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच आज नेपाल में होने वाली कम्युनिस्ट पार्टी की स्थायी समिति की बैठक स्थगित कर दी गई है।
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मिलने नहीं पहुंचे हैं। जिसके चलते अब नेपाल में राजनीतिक संकट गहरा गया है। अब नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी में विभाजन के आसार बढ़ गए है। प्रधान मंत्री केपी शर्मा ओली की ओर से इस्तीफे के लिए स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया गया है।
शुक्रवार को प्रचंड और ओली के बीच लगभग तीन घंटे तक बैठक हुई थी। जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच कोई समझौता नहीं हुआ। था। इसी मुद्दे पर आज फिर प्रधानमंत्री और प्रचंड के बीच सुबह 9 बजे से बैठक होना तय हुआ था। फिर सुबह 11 बजे पार्टी की स्थायी समिति की बैठक होनी थी। लेकिन अब यह बैठक सोमवार 6 जुलाई को होगी।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व प्रधान मंत्री प्रचंड दोनों नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष हैं। पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड के गुट केपी शर्मा चाहते हैं कि केपी शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दें और पार्टी को अपने अनुसार से चलने दें। लेकिन केपी शर्मा ओली कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा नहीं देना चाहते हैं।