कोरोना वायरस से इस समय पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। अमेरिका में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं तो वहीं अब अमेरिका की सेना भी इसकी चपेट में आ गई है। इस जानलेवा बीमारी से अमेरिका के 550 नौसैनिक पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही विमानवाहक पोत थियोडोर रूजवेल्ट के चालक दल के 4,800 सदस्यों में से 10 प्रतिशत से अधिक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
दरअसल, नौसेना के प्रवक्ता की ओर से चालक दल के 92 फीसद लोगों की जाँच की गई। जिसमें से 550 नौसैनिक पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही 3,673 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अमेरिकी नौसेना ने शनिवार,११ अप्रैल को बताया थी कि नौसेना सचिव ने इस्तीफा दे दिया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि फ़िलहाल अभी 3,696 नौसैनिकों को गुआम में स्थित एक होटल और घरों में क्वारंटीन कर दिया गया है।
गौरतलब है कि जहाज के कप्तान ब्रेट क्रोजियर को अमेरिकी नौसेना सचिव थॉमस मोडली ने जहाज के कप्तान ब्रेट क्रोजियर को पद से हटा दिया था। जिसके बाद नौसेना सचिव पर कोरोना वायरस की स्थिति से उबरने और कप्तान को हटाने को लेकर सवाल उठने लगे थे। जिसके बाद उन्होंने भी पद से खुद ही इस्तीफा दे दिया।
इस पूरे प्रकरण पर अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर का कहना है कि क्रोजियर की बहाली पर जांच पूरी होने के बाद ही कोई फैसला किया जाएगा। मीडिया में जहाज के कप्तान क्रोजियर की ओर से लिखा गया एक पत्र लीक हो गया था, जिसमें उन्होंने पोत पर कोरोना वायरस के प्रभाव की सूचना दी थी और पेंटागन से इसे शीघ्र खाली करने का स्वीकृति मांगी थी।
साथ ही उन्होंने पेंटागन पर इसपर ध्यान न देने का आरोप भी लगाया था। साथ ही क्रोजियर को बिना किसी कार्रवाही के जल्दबाजी में पद से हटा दिया गया था। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक कोरोना का सेना में फैलने से अमेरिकी सेना की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ा है। गैर जरुरी गतिविधियों को फ़िलहाल अभी रोक दिया गया है। इस वक्त सेना में कोई भर्ती भी नहीं की जा रही है साथ की प्रक्षिशण पर भी रोक है। वायरस ने सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिकी नौसेना को किया है।