[gtranslate]
world

लीबिया के आंतरिक मामलों के मंत्री फथी बाशाघा पर हमला, हमला करने वालों में एक की मौत, दो गिरफ्तार

लीबिया के प्रमुख नेताओं में शामिल और आंतरिक मामलों के मंत्री फथी बाशाघा पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। हालांकि हमले में वह बच निकलने में कामयाब रहे। फ़थी रविवार 21 फरवरी को राष्ट्रीय तेल निगम के अध्यक्ष के साथ एक मीटिंग करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकारी नेशनल एकॉर्ड की सीट त्रिपोली में लौट रहे थे। तब कुछ अज्ञात बदूंकधारियों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया। एक सूत्र ने बताया कि 58 वर्षीय फथी हमले में बाल-बाल बच गया। हमले में हमलावरों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया।

बाशाघा को लेकर त्रिपोली में कई हथियारबंद समूहों में आक्रोश है। दरअसल, उन्होंने मिलिशिया को खत्म करने और उन्हें औपचारिक सुरक्षा तंत्र में फिर से शामिल करने की योजना का ऐलान किया है। लीबिया में कई आतंकी समूह और चरमपंथी संगठन सक्रिय हैं, जो देश को गृह युद्ध की आग में धकेले हुए हैं। लीबिया 2011 में मुअम्मर गद्दाफी की मौत के बाद गृहयुद्ध की आग में झुलस रहा है। उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया एक महत्वपूर्ण तेल उत्पादक है, जिसे पूर्व में GNA और दूसरा विद्रोही प्रशासन के बीच विभाजित किया गया है, दोनों प्रशासनों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुछ देशों द्दारा मान्यता प्राप्त है।

अक्टूबर 2018 से संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त GNA में फथी बाशाघा को आंतरिक मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। फ़येज़ अल-सरराज के के करीबी लोगों में फ़थी को जाना जाता है। नई अंतरिम सरकार को दिसंबर में होने वाले चुनावों के माध्यम से देश का नेतृत्व करने का काम सौंपा गया है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD