अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति का चुनाव होगा। मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड टंªप फिर से राष्ट्रपति बनने के सपने संजोए हुए हैं, तो डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो ़ बिडेन हर तरह से उनकी घेराबंदी करने की रणनीति में हैं। बिडेन अश्वेत लोगों को अपने पक्ष में गोलबंद करते आ रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक और नया दांव चला है, उन्होंने भारतीय मूल की कमला हैरिस को अपने साथ उपराष्ट्रपति का प्रतयाशी बनाया है। समझा जा रहा है कि यह उनकी भारतीय मूल के वोटरों को अपने पक्ष में रकने की रणनीति है।
गौरतलब हे कि अमेरिका में भारतीय मूल के 16 लाख लोग रहते हैं। मौजूद राष्ट्रपति टंªप इन वोटों को लुभाने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करीबी प्रदर्शित करते रहे हैं, लेकिन अब बिडेन ने कमला हैरि का दांव चलकर उनकी चुनौतियां बढ़ा दी हैं। उनके इस दांव से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीयों का रुतबा काफी बढ़ गया है।
जो ़ बिडेन ने ट्वीट की कहा कि मेरे लिए यह घोषणा करना बहुत सम्मान की बात है कि मैंने कमला हैरिस को चुना है। वह की एक निडर और साहसी महिला हैं। अमेरिका में हैरिस की पकड़ अच्छी खासी है और दलकह ईमानदर महिलाओं में गिनती होती है। अमेरिका के चुनावों में 78 साल के बिडेन की जीत होती है, सबसे ज्यादा उम्र के राष्ट्रपति है और हैरिस की उम्र अभी 55 साल है। हैरिस अभी सीनेट की सदस्य भी हैं। हैरिस कैलिफोर्निया की अटार्नी जनरल भी रह चुकी हैं। अमेरिका के इतिहास में अभी तक केवल दो बार कोई महिला उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी है।
1984 में डेमोक्रेट गेराल्डिन फेरारो और 2008 में रिपब्लिकन सारा पालिन को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया था। इन दोनों में किसी ने चुनाव नहीं जीत पाई। अब सात अक्टूबर को उनकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस से डिबेट होगी। पेंस रिपब्लिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी हैं। यह डिबेट ऊटा के साल्ट लेक सिटी में होनी है। कमला हैरिस भारतीय, अमेरिकन के तौर पर है। उनकी मां श्यामला गोपालन भारत के तमिलनाडु राज्य की थीं। श्यामला कैंसर रिसर्चर थीं। कमला हैरिस के नाना पीवी गोपालन एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। आजादी के बाद में वे एक सिविल सर्वेंट बने थे। कमला के पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के हैं।