जकार्ता। दक्षिणी पूर्वी एशियाई देश इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर बहुत ही तेज आंधी और भूकंप में तकरीबन 15 लोगों जान चली गईं। भूकंप के बाद हुए भूस्खलन की वजह से हजारों लोगों को रात के अंधेरे में अपना घर छोड़ना पड़ा। इस घटना में कम से कम 600 लोग घायल और बेघर हुए। ऐसा कहा जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ भी बढ़ सकता है। इस भूकंप की तीव्रता 6 .2 मापी जा रही है। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने कहा कि वे प्रभावित इलाकों से जानकारी हासिल कर रहे हैं। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी की ओर से जारी की गई एक वीडियो में एक बच्ची एक घर के मलबे में फंसी और मदद की गुहार लगाती नजर आ रही है। बच्ची यह भी कहती दिखी कि उसकी मां जिंदा है, लेकिन बाहर नहीं निकल पा रही। वहां पर बचावकर्मियों ने उससे कहा कि वह उसकी मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। टीवी चैनलों की खबर के अनुसार भूकम्प से एक अस्पताल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मरीजों को बाहर निकाली जा रही है। अमेरिकी जियोलाजिकल सर्वे ने कहा कि करीब दो हजार लोगों को कई अस्थायी आश्रय स्थलों में पहुंचाई जा रही है।
इंडोनेशिया में भूकंप ने ले ली 15 लोगों जान
