[gtranslate]
world

नाइजर में बंदूकधारियों ने 58 लोगों को उतारा मौत के घाट

नाइजर एक अफ़्रीकी देश है। इसका नाम नाइजर नदी से पड़ा है। नाइजर की सीमा सात देशों से मिलती है, इसमें माली, अल्जीरिया, लीबिया, चाड, नाईजीरिया, बेनिन और बुर्किना फासो शामिल है। नाईजीरिया की तरह जहां भी ग्रह युद्ध जैसी स्थितियां पैदा होती रहती है। जिससे आमजन लोग काफी परेशान रहते है। हाल ही में एक बाजार से लौट रहे आम लोगों पर बंदूकधारियों ने गोलियां बरसा दी, जिसमें 58 लोगों की मौत हो गई है। हमलावर मोटरसाईकिल पर सवार होकर आए थे। नाइजर सरकार की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। इस हमले में किस ग्रुप का हाथ था, अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। बंदूकधारियों ने हमला तिल्लाबेरी इलाके में किया, अकसर जहां इस्लामिक स्टेट इन द ग्रेटर सहारा समूह हमले करता रहता है।

हमला तब हुआ जब लोग माली और नाइजर की सीमा से सटे बानीबगोंउ में मवेशियों के एक बड़े बाजार से वापिस अपने घरों को लौट रहे थे। तभी मोटरसाईकिल पर सवार होकर आए बंदूकधारियों ने लोगों पर हमला किया और खाद्य भंडारों को जला दिया। नाइजर सरकार के प्रवक्ता अब्दुर्रहमान जकारिया ने मंगलवार 16 मार्च शाम को नाइजर राज्य के टेलीविजन पर यह घोषणा पढ़ी,और पीड़ितों के लिए तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। बड़े पैमाने पर हो रही हत्याएं देश के नए अध्यक्ष मोहम्मद बजूम के लिए चुनौतियां है। बजूम ने फरवरी के अंत में हुए राष्ट्रपति चुनाव में निवर्तमान नेता महामदौ इस्सौफ को हराया था।

इससे पहले बंदूकधारियों ने 2 जनवरी को नाइजर के दो गांवों में हमला करके 100 लोगों को मौत के घाट उतारा था। इस हमले को देश के इतिहास में सबसे घातक हमलों में से एक बताया गया था। सरकार ने एक बयान में कहा कि हमलावरों ने इस बार एक साप्ताहिक बाजार से यात्रियों को चनागोडर और दरे डे के गांवों में ले जाने वाले चार वाहनों को रोक दिया था। इसके बाद इन लोगों ने यात्रियों की बेरहमी से हत्याएं की और दरे डे के गांव में खाद्य पदार्थों को जला दिया।

विश्लेषकों का कहना है कि न केवल तिलबेरी क्षेत्र में सशस्त्र समूह सक्रिय हैं, बल्कि उनके खिलाफ आतंकवाद विरोधी अपराधों ने जातीय आतंकवादियों को जन्म देने में मदद की है। बंदूकधारियों ने टिलबेरी क्षेत्र में नाइजर की सेना पर बड़े पैमाने पर हमले किए, दिसंबर 2019 में 70 से अधिक और जनवरी 2020 में 89 मारे गए थे।

You may also like

MERA DDDD DDD DD