[gtranslate]
world

कनाडा में पाकिस्तानी मूल के चार लोगों की हत्या, इमरान खान ने कहा पश्चिमी देशों में बढ़ रहा है इस्लामोफोबिया

कनाडा में रविवार को एक ट्रक की चपेट में आकर पाकिस्तानी मूल के चार लोगों की मौत हो गई। अब इस परिवार में केवल एक 9 साल का लड़का बचा है। मरने वालों में एक डॉक्टर, उसकी पत्नी, मां और 15 साल की बेटी भी शामिल है। कनाडा के एक नागरिक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना टोरंटो से करीब 200 किलोमीटर दूर लंदन शहर की है। यहां मिश्रित आबादी है।

जानकारी के मुताबिक इस इलाके का हर पांचवां नागरिक गैर-कनाडाई मूल का है। अरब देशों के नागरिकों की संख्या बहुत अधिक है। इसके बाद दक्षिण एशियाई हैं।

इस घटना की निंदा करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा- पश्चिमी देशों में इस्लामोफोबिया बहुत तेजी से और खतरनाक रूप से बढ़ रहा है। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी घटना पर खेद जताया है।

मामला रविवार रात करीब 8 बजे का है। पाकिस्तानी मूल का यह परिवार सड़क किनारे लिंक रोड पर घूमने निकला था। इसी बीच एक काले रंग का मिनी ट्रक उनकी तरफ आया और इन चारों लोगों को रौंद दिया। पुलिस ने इसे हत्या का मामला बताया है।

आरोपी का नाम नथानिएल वॉल्टमैन बताया गया है। वह 20 साल का है और एक स्थानीय कॉलेज का छात्र है। जिस ट्रक से उसने लोगों की हत्या की वह उसी का बताया जा रहा है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD