[gtranslate]
world

बोलीविया की पूर्व अंतरिम राष्ट्रपति जीनिन एनज तख्तापलट के आऱोप में गिरफ्तार

बोलीविया की पूर्व अंतरिम राष्ट्रपति जीनिन एनज़ को तख्तापलट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद एनज की पहली पेशी रविवार 14 मार्च को वीडियो के जरिये हुई।  उन पर 2019 में सरकार के खिलाफ तख्तापलट का आरोप है। सुनवाई के दौरान ऊर्जा और न्याय के पूर्व मंत्री रोड्रिगो गुजमैन और अल्वारो कोयम्बरा भी उपस्थित थे, उन पर भी राजद्रोह, आतंकवाद और साजिश रचने का आरोप है।

मंत्री कार्लोस एडुआर्डो डेल कैस्टिलो ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘मैं बोलीविया के लोगों को सूचित करता हूं कि जीनिन एनेज को पकड़ लिया गया है और इस समय वह पुलिस के हाथों में है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्टेट अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने शुक्रवार को अनेज और उनके पांच पूर्व सहयोगियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। त्रिनिदाद के उत्तरी शहर के टेलीविजन फुटेज से पता चला कि पुलिस अधिकारियों और दो अभियोजकों ने एनज के निवास पर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

अक्टूबर के आम चुनावों को लेकर उपजे विवादों के बाद नवंबर 2019 में मोरालेस ने कार्यालय छोड़ने के लिए सहमति व्यक्त की थी। इसके बाद देश भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए जो कई सप्ताह तक चले। इस दौरान कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 700 से अधिक अन्य घायल हो गए। एनज ने 2019 से 2020 तक अंतरिम आधार पर बोलीविया के 66वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। लिडिया ग्यूइलर तेजाडा के बाद वह बोलीविया की दूसरी महिला राष्ट्रपति थीं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD