फिनलैंड ने दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में पहला स्थान हासिल किया है। इस देश को तीसरी बार हैप्पीनेस देश की उपलब्धि मिली है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से शुक्रवार को वर्ल्ड हैप्पीनेस 2020 की रिपोर्ट जारी की गई। वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट-2020 के अनुसार, उन्नत खुशहाल देशों की सूची में नौ देश यूरोप के हैं। जबकि टॉप-10 में एशिया का एक भी देश शामिल नहीं है।
यह सूची 156 देशों की है जिसमें किसी भी देश की खुशहाली मापने के लिए 6 मानकों पर प्रश्न तैयार किए जाते हैं। इसमें देश के प्रति व्यक्ति की जीडीपी, उदारता, सामाजिक सहयोग, भ्रष्टाचार और स्वस्थ जीवन जैसे कुछ प्रश्नों के आधार पर रैंकिंग की जाती है।
सबसे निचले पायदान पर अफगानिस्तान, दक्षिणी सूडान, जिम्बाब्वे और रवांडा है। जबकि शीर्ष में फिनलैंड के बाद डेनमार्क, स्वीट्जरलैंड, आइसलैंड और नॉर्वे शामिल है।
वहीं न्यूजीलैंड आठवें स्थान पर है। भूटान की ओर से साल 2011 में सयुंक्त राष्ट्र में यह प्रस्ताव रखा गया था। जिसके बाद इसे मंजूरी मिलने के बाद हर साल विश्व में 20 मार्च को ‘वर्ल्ड हैप्पीनेस डे’ के रूप में मनाया जाता है।
चार पायदान फिसला भारत
खुशहाल देशों में सूची में भारत लगातार पीछे हैं। इस बार भी भारत इस रिपोर्ट में चार पायदान फिसलकर 144वें स्थान पर है। इससे पहले पिछले साल भारत को 140वां स्थान हासिल हुआ था। वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान 66वें, चीन 94वें, बांग्लादेश 107वें, नेपाल 92वें, मालदीव 87वें स्थान पर है। भारत की लगातार गिरती यह स्थिति भारत के लिए ठीक नहीं है।
कम खुशहाल देश
1. अफगानिस्तान
2. साउथ सूडान
3. जिम्बॉब्वे
4. रवांडा
5. अ. रिपब्लिक
6. तन्जानिया
7. बोत्सवाना
8. यमन
9. मलावी
10. भारत
सबसे खुशहाल देश
1. फिनलैंड
2. डेनमार्क
3. स्विट्जरलैंड
4. आइसलैंड
5. नॉर्वे
6. नीदरलैंड्स
7. स्वीडन
8. न्यूजीलैंड
9. ऑस्ट्रिया
10. लग्जमबर्ग