[gtranslate]
world

दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में फिनलैंड ने फिर मारी बाजी

हर इंसान चाहता है कि उसका जीवन खुशहाल हो। जिसके लिए वो हर प्रयास करता है । हाल ही में संयुक्त राष्ट्र द्वारा 20 मार्च अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस के मौके पर एक रिपोर्ट जारी कर बताया कि कौन सा देश सबसे खुशहाल है। संयुक्त राष्ट्र ने खुशहाली के संदर्भ में उन्ही देशों को शामिल किया जो संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश है। यूएन के 193 सदस्य देश हैं। जिनमें से 143 देशों को लेकर ही सर्वेक्षण किया गया।

खुशहाल देश के मामले सबसे ऊपरी पायदान पर यूरोपीय देश फिनलैंड है और आखिरी पायदान पर तालिबानी सत्ता काबिज अफगानिस्तान। गौरतलब है कि अफगानिस्तान का इस सूची में आखिरी पायदान पर होना स्वाभाविक है। तालिबान सत्ता के आने के बाद अफगानिस्तान में मानवाधिकारों का हनन किया गया है। शिक्षा से लेकर अफगानी नागरिकों के मनपसंद तौर तरीके से रहने तक पर पाबंदी लगा दी गई। महिलाएं सार्वजनिक स्थल पर बिना अपने पति के नहीं जा सकती है। वहीं नॉर्डिक देशों ने खुशहाली के मामले अपना स्थान बरकरार रखा है। डेनमार्क , आइसलैंड, स्वीडन ,फिनलैंड के बाद आते हैं।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार दुनिया के 20 सबसे खुशहाल देशों में फिनलैंड, डेनमार्क , आइसलैंड, इजराइल, नीदरलैंड ,स्वीडन , नॉर्वे , स्विट्जरलैंड, लक्ज़मबर्ग , न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रिया, ऑस्ट्रेलिया ,कनाडा , आयरलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, बेल्जियम,चेकिया ,यूनाइटेड किंगडम, लिथुआनिया आते हैं। गौरतलब है कि फिनलैंड लगातार इस सूची में पहले पायदान पर ही रहा है।

भारत के बात करें तो भारत खुशहाली के मामले में 126 नंबर पर आता है। यानि खुशहाली के मामले में भारत न तो कम है न ज्यादा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में मिजोरम राज्य के लोग सबसे ज्यादा खुश रहते हैं। हालांकि संयुक्त राष्ट्र के रिपोर्ट मुताबिक भारत से कई ज्यादा खुशहाल पडोशी मुल्क पाकिस्तान है। पाकिस्तान सूची में 108 वे नंबर पर है। रिपोर्ट अनुसार इन 143 देशों की खुशहाली मापने के लिए 6 मानकों पर सवाल तैयार किए गए थे। इनमें संबंधित देश के प्रति व्यक्ति की जीडीपी , सामाजिक सहयोग, उदारता और भ्रष्टाचार, सामाजिक स्वतंत्रता, स्वस्थ जीवन के आधार पर रैंकिंग की गई।

 

यह भी पढ़ें : संयुक्त राष्ट्र ने भी सीएए को लेकर जाहिर की चिंता

You may also like

MERA DDDD DDD DD