[gtranslate]
world

मोरक्को में भूकंप से मची भयंकर तबाही

आज सुबह-सुबह अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकंप के आने से भयंकर तबाही मच गई है। यहाँ सुबह आए इस भूकंप के कारण कई इमारतें भरभरा कर ढह गई हैं और इसमें 632 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं 329 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भूकंप के बाद प्रशासन की ओर से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।  इस भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई जा रही है। रेस्कयू के दौरान मरने वालों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है। इस भूकंप का केंद्र मोरक्को शहर से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर था। लेकिन भूकंप इतना तेज था कि इसने मराकेश शहर से दूर करीब 350 किलोमीटर बसी राजधानी रबात को भी अपनी चपेट में ले लिया।

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार उत्तरी अफ्रीका में 120 सालों में आया ये सबसे शक्तिशाली और भयंकर भूकंप रहा है। इस इलाके के 500 किमी क्षेत्र में 1900 के बाद से कोई भी एम6 लेवल या इससे बड़ा भूकंप नहीं आया है। अभी तक यहां एम-5 लेवल के 9 भूकंप आए हैं। सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े हैरान करने वाले फोटो और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। मकान ढहने के अधिकतर मामले पुराने शहर मराकेश में हुए हैं। प्रशासन के साथ लोगों ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। रेस्कयू में काम आने वाले बड़े उपकरण आने का इंतजार किया जा रहा है। शहर की मशहूर लाल दीवार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं, जिसमें एक हिस्से में बड़ी-बड़ी दरारें नजर आ रही हैं और कुछ हिस्से ढह गए हैं और सड़क पर मलबा पड़ा हुआ है।

यह भी पढ़े : निशुल्क शिक्षा की नई दुनिया

प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट कर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में आए भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, ‘मोरक्को में भूकंप से हुए जान-माल के नुकसान से बेहद दुखी हूं। इस दुखद समय में, मेरी संवेदनाएं मोरक्को के उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

ऐसा ही विनाशकारी भूकंप हाल ही में तुर्की में महसूस किया गया था, जिसमें 45 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 6 फरवरी 2023 की सुबह तुर्की में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का पहला झटका सुबह 4.17 बजे आया जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.8 मैग्नीट्यूड थी। भूकंप का केंद्र दक्षिणी तुर्किये में गाज़ियानटेप था। भूकंप के बाद मराकेश शहर में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और खुले आसमान के नीचे चले गए।

भूकंप के चौथे झटके ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई थी। इससे पहले कि लोग इससे उबर पाते, कुछ देर बाद भूकंप का एक और झटका आया, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मैग्नीट्यूड थी। भूकंप के झटकों का ये सिलसिला यहीं नहीं रुका। इसके बाद 6.5 तीव्रता का एक और झटका आया। इन झटकों ने मालट्या, सानलिउर्फा, उस्मानिये और दियारबाकिर समेत 11 प्रांतों में तबाही मचाई थी। भूकंप का चौथा झटका शाम 4 बजे आया था।  बताया गया कि इस झटके ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई थी।

You may also like

MERA DDDD DDD DD