[gtranslate]
world

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग

संयुक्त राष्ट्र संघ, विश्व के विकास और विश्व शांति को बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन कई बार UN के सदस्य देश उसकी व्यवस्था में सुधार की मांग करते आये हैं जिसमें भारत ने अग्रणी भूमिका निभाई है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने एक बार फिर यही मुद्दा उठाते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की कार्यप्रणाली में बड़े सुधार किये जाने चाहिए। क्योंकि वर्तमान कार्यप्रणाली के अनुसार यूएनओ के केवल 5 स्थाई सदस्य देशों का फैसला ही महत्वपूर्ण मन जाता है और उसी फैसले को अन्य 188 देशों को भी मानना पड़ता है। जिसके दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को वैश्विक फैसले लेने से दूर रखा जाता है।

इस तरह भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में केवल 5 ही स्थायी सदस्यों को लेकर बड़ा से सवाल खड़ा किया है। रुचिरा कंबोज  का कहना है कि आखिर 5 देश जिस चार्टर को तैयार करते हैं, उसे कैसे दुनिया भर के देश कैसे मान सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद 5 देश ही स्थायी सदस्य हैं। ये देश एक-दूसरे को ऐसी ताकत देते हैं कि बाकी दुनिया के 188 देशों की राय को नजरअंदाज कर दिया जाता है।

भारत का कहना है कि अगर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद वर्ष 1945 के माइंडसेट की तहत ही काम करेगा तो संयुक्त राष्ट्र से लोगों का भरोसा काम होता जाएगा। उनके अनुसार अगर ये स्थाई सदस्यों पर ही फैसला टिका रहा तो ऐसे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय में बहुपक्षीय संबंध कैसे विकसित होंगे। वह कहती हैं कि वर्तमान में 21वीं सदी में वही सोच नहीं चल सकती है, जो बीती तीन पीढ़ियों से चली आ रही है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थापना आज से 77 साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शामिल ही नहीं किया गया था। रुचिरा कंबोज आगे कहती हैं कि अफ्रीका और लैटिन अमेरिका की स्थिति तो यह है कि पूरे महाद्वीप से ही किसी को भी प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। वर्तमान की चुनौतियों न निपट पाने का भी यही कारण है कि सभी को पूर्ण रूप से भागीदारी नहीं मिल रही है।

 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शामिल देश

 

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त होने के बाद वापस ऐसी स्थिति उत्त्पन होने से रोकने के लिए की गई थी। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र अधिकार पत्र पर 50 देशों ने हस्ताक्षर किया था। साल 2006 में 192 सदस्य विश्व मान्यता प्राप्त देश थे। वर्तमान में सयुक्त राष्ट्र में 5 स्थाई सदस्य और 188 अस्थाई देश शामिल हैं। शुरुआती समय में संयुक्त राष्ट्र संरचना में सुरक्षा परिषद वाले सबसे शक्तिशाली देश फ्रांस, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका तथा यूनाइटेड किंग्डम शामिल थे जो इसके स्थाई सदस्य बने। इसके बाद से कई बार भारत जैसे कई देशों ने यूएन में स्थाई सदस्यता की मांग की है। लेकिन इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD