[gtranslate]
world

इस देश ने लगाया अपने राष्ट्रपति पर प्रतिबन्ध

यूरोपीय देश जॉर्जिया की नैशनल एयरलाइन ने अपने ही देश के राष्ट्रपति सैलोम जौराबिचविली के उड़ान भरने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। जौराबिचविली पर यह रोक जॉर्जियाई एयरवेज के संस्थापक तमाज गयशविली द्वारा लगाई गई है। दरअसल, हाल ही में रूस ने घोषणा की थी कि वह जॉर्जिया के साथ सीधी उड़ानों पर चार साल पुराना प्रतिबंध हटा रहा है। साथ ही रूस की यात्रा करने वाले जॉर्जिया के लोगों के लिए दशकों पुरानी वीजा की जरूरत को भी खत्म कर दिया गया है।

 

लेकिन जौराबिचविली ने रूस के इस फैसले को न मानने का आदेश देते हुए कहा था कि, वह रूस के लिए फ्लाइटों को फिर से शुरू करने पर एयरलाइन का बहिष्कार करेंगी। उनका कहना था कि जॉर्जिया के लोग रूस के बहकावे में न आएं, हालांकि उनकी इस अपील को नजरअंदाज कर दिया गया। इस पर जॉर्जिया के ही एक निजी स्वामित्व वही एयरलाइन के संस्थापक तमज गायश्विली ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गायश्विली का कहना है कि को एक अस्वीकार्य व्यक्ति कहा जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक जौराबिचविली जॉर्जियाई लोगों से माफी नहीं मांगतीं, तब तक एयरलाइन ने उनका अपनी उड़ानों में यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

 

रूस के फैसले का विरोध और समर्थन

 

राष्ट्रपति की तरह ही एक ओर जहाँ लोग रूस के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं तो कई इस फैसले के समर्थन मे हैं। क्योंकि हवाई यात्रा पर रूस के प्रतिबंध को हटाने के लिए जॉर्जिया में मिश्रित प्रतिक्रिया दर्ज की गई। जिसमें अधिकतर जॉर्जियाई लोगों और सरकारी अधिकारियों ने रूस के इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं।
एक पक्ष है जो इसका कड़ा विरोध कर रह है। बीते रविवार को कई लोगों ने देश की राजधानी त्बिलिसी में यूरोपीय संघ के समर्थन में रूस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किये। रूस के इस फैसले का विरोध करने वाले लोग इसलिए इसका विरोध करते हैं कि रूस के समर्थक सैनिकों ने जॉर्जिया के अबकाजिया और दक्षिण ओसेशिया के कुछ हिस्सों पर कब्जा किया हुआ है जो देश के क्षेत्रफल का पांचवा हिस्सा है। वहीं एक दूसरा पक्ष है समर्थन करता है यह रूस का समर्थन करते हुए उसके साथ संबंध बहाल करने की पहल कर रही है। यह रूस पर किसी भी प्रकार के प्रतिबंध लगाने से इनकार करता है।
यही कारण है कि जॉर्जिया की सरकार और उस देश के राष्ट्रपति सैलोम जौराबिचविली के बीच मतभेद पैदा हो गया है। जिसकी वजह से सरकार राष्ट्रपति के आदेशों को अनदेखा करते हुए रूस के साथ संबंधों को बहाल करने की कोशिश कर रही है।

 

You may also like

MERA DDDD DDD DD