[gtranslate]
world

कोरोना ने घटाई लोगों की आयु

बीते दो वर्षों से पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जंग लड़ रही है। इस दौरान इसके चपेट में आए लाखों लोगों की जानें चली गई और करोड़ों लोग इसकी चपेट में आए। हजारों लोगों की नौकरी भी इसने छीन ली। इस बीच अब संयुक्त राष्ट्र की संस्था ‘यूएनएफपीए’ ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि कोरोना महामारी के कारण 2020 -2021 में दुनिया भर में लोगों की औसत आयु 1.7 घटी है । आयु घटने की यह अवधि गरीब व विकासशील देशों में ज्यादा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोरोना के चलते दुनिया में अधिकतर 1.49 प्रतिशत मौतें हुई हैं। जो कि सामान्य मौतों से तीन गुना ज्यादा है। इस महामारी के असर से लोगों की उम्र 1.7 कम हुई है।

 

विकासशील देशों में महामारी का प्रभाव ज्यादा

 

विश्व भर में साल 2020-2021 में जीने की औसत आयु घटकर 71 रह गई है। गौरतलब है कि ये औसत आयु 2019 में 72 वर्ष थी। रिपोर्ट के मुताबिक महामारी का सबसे ज्यादा प्रभाव विकासशील देशों पर हुआ है। 2019 के दौरन दक्षिण अफ़्रीकी देशों में औसत आयु 65.5 थी। वहीं कोरोना काल में 61. 8 वर्ष रह गई है। इसलिए वहां 3.7की कमी दर्ज की गई है। वहीं मध्य एवं दक्षिण एशिया में 2.3 वर्ष की कमी दर्ज की गई है। अमेरिकका व कैरेबियन देशों में यह 1. 5 वर्ष रही है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति लेबनान , बोत्सवाना , रशियन फेडरेशन, बोलीविया , मैक्सिको , में रही है। यहां की औसत आयु में चार साल तक की गिरावट में आई है।

जहां अन्य देशों की औसत आयु में कमी पाई गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की औसत आयु में 1. 2 की वृद्धि दर्ज की गई है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में कोरोना महामारी के दौरान मृत्यु दर कम रही है।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की रिपोर्ट के मुताबिक इस महामारी से विश्व भर के देश उभर रहे हैं । हालांकि इसका प्रभाव अभी लम्बे समय तक बना रहेगा । महामारी से उबरने के बाद उच्च आय वाले देश तेजी से सुधार आ रहा है। इसी वजह संभावना जताई जा रही है कि इनकी औसत आयु पूर्व की स्थिति में आ जाएगी। वहीं निम्न और मध्यम आय वाले देशों को पूर्व स्थिति में आने के लिए लगभग दो से तीन वर्ष लगेंगे।

 

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान की समस्या आतंकवाद

You may also like

MERA DDDD DDD DD