[gtranslate]
world

खूखांर आंतकी समूह बोको हरम के कमांडर इन चीफ की मौत

पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में खून-खराबा, हत्या, बमबारी और किडनैपिंग इत्यादि हर दिन होती रहती है। इन सब अपराधों को अंजाम देता है नाइजीरिया का आँतकी ग्रुप बोको हरम। इस आंतकी समूह ने जाने कितनों लोगों की अब तक जान ले ली। लेकिन अब खबर आ रही है कि बोको हरम के प्रमुख अबूबकर शेकाउ की संघर्ष के दौरान मौत हो गई है। अबूबकर की मौत इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीकन प्रोविंस से साथ जारी संघर्ष में मारा गया।

इस्लामिक स्टेट नेता अबू मुसाब अल बरनावी ने एक आडियो मेसेज में इस बात की पु्ष्टि की है। अबू मुसाब ने कहा कि अबूबकर शेकाउ ईश्वर ने उसे स्वर्ग भेजकर न्याय किया। नाइजीरिया पर रिसर्च करने वाले और खुफिया एंजेसियों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि बोको हरम के कमांडर इन चीफ अबूबकर शेकाउ की मौत हो चुकी है। अबूबकर लेक चाड इलाके में संघर्ष के दौरान मारा गया।

बोको हरम पर रिसर्च करने वाले बुलामा बकार्ती ने बताया कि इस्लामिक स्टेट अब लेक चाड में पूरे इलाके पर अपनी मजबूत पकड़ कर रहा है। लेड चाड बोको हरम समूह का गढ़ माना जाता है। इस्लामिक स्टेट काफी समय से अबूबकर को हराना चाहता था। कहा जा रहा है कि बोको हरम के नेता की मौत के बाद दोनों गुटों में जारी हिंसक संघर्ष थम सकता है। पंरतु पश्चिम अफ्रीका पर रिसर्च करने वाले रिसर्चर्स का मानना है कि अबूबकर की मौत के बाद इस्लामिक स्टेट में बोको हरम के लोग शामिल हो जाएंगे, जिससे इस्लामिक स्टेट और ज्यादा मजबूत हो जाएगा।

अब इस्लामिक स्टेट नाइजर की सेना पर हमले तेज कर सकता है। इससे पहले भी खबरे आती थी कि बोको हरम के नेता की मौत हो गई है लेकिन इस बार इस बात की पूर्ण पुष्टि हो चुकी है। बोको हरम 2014 में चर्चा में आया, जब उसने एक स्कूल पर हमला करके 270 बच्चियों को किडनैप किया था। इसके बाद यह सिलसिला बढ़ता गया, हर दूसरे तीसरे दिन खबर आने लगी की आज बोको हरम ने इतने बच्चों का किडनैप किया। इसके बाद बोको हरम हमेशा चर्चा में रहा।

बोको हरम ने नाइजर में इतना खौफ फैला रखा है कि उनके खिलाफ कोई गवाही देने को तैयार नहीं। इस संगठन की स्थापना ही नाइजीरिया में शरिया कानून को मानने वाली सरकार को स्थापित करने को लेकर किया गया था। इस आंतकी समूह ने कितने ही लोगों का कत्ल किया, किडनैपिंग की। इतना ही नहीं इस ग्रुप ने कई बार सुरक्षा बलों पर भी हमला किया।

You may also like

MERA DDDD DDD DD