[gtranslate]
world

बुर्किना फासो की सैन्य अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति को एक और पूर्व राष्ट्रपति की हत्या में आरोपी पाया, जानें क्या था पूरा मामला

पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में सैन्य अदालत ने एक अहम फैसला दिया है। अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति ब्लाइज़ कॉम्पोर को 1987 में पूर्व राष्ट्रपति थॉमस सांकरा की हत्या के मामले में आरोपी पाया है। 13 अप्रैल मंगलवार को अदालत ने बयान जारी किया। कि कॉम्पोरे ने हत्या में जटिलता और राज्य सुरक्षा का हवाला दिया था।

कॉम्पोरे ने 27 साल तक देश पर शासन किया। लेकिन 2014 में उनके खिलाफ लोग सड़कों पर उतरने लगे, जिसके कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। हत्या के मामले में 13 अन्य लोगों को भी आरोपी पाया गया है। गिल्बर्ट डेंडरे, जिसे कॉम्पोरे का दाहिना हाथ कहा जाता था, उनके सुरक्षा प्रमुख हयाकिंठे कफांडो को हत्या से लेकर लाश को छुपाने तक के आरोपों में शामिल किया गया है। सांकरा की हत्या को अफ्रीका की स्वतंत्रता के बाद इतिहास की सबसे कुख्यात हत्याओं में माना जाता है।

मारे गए पूर्व राष्ट्रपति सांकरा का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील बेनेवेन्डे स्टानिस्लास ने फैसले को “एक जीत और सही दिशा में एक कदम” बताया। स्टानिस्लास ने आगे कहा कि अदालत के इस फैसले से सांकरा के परिवार वालो को राहत भरी सांस मिली होगी, और लोगों का बुर्किना के न्याय पर भरोसा बढ़ेगा। अब हम शांति से ट्रायल के लिए जा सकते है।

बुर्किना फ़ासो के संचार मंत्री ने कहा कि अभियोग पर आधिकारिक सरकारी बयान बुधवार 14 अप्रैल को जारी किया जाएगा। कॉम्पोर के साथ मिलकर कांग्रेस फॉर डेमोक्रेसी एंड प्रोग्रेस पार्टी बनाने वाले पार्टी के नेता एडी कोम्बाइगो ने अदालत के फैसले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

Thomas Sankara

कौन थे, थॉमस सांकरा?

थॉमस सांकरा मार्क्सवादी क्रांतिकारी थे, उन्हें अफ्रीका का चे ग्वेरा भी कहा जाता है। दरअसल कॉम्पोर और सांकरा पहले अच्छे दोस्त हुआ करते थे। सांकरा की हत्या कॉम्पोरे के नेतृत्व में तख्तापलट के दौरान हुई थी। कॉम्पोर ने बुर्किना फासो पर 27 साल तक राज किया, लेकिन 2014 में लोगों ने उनके खिलाफ विद्रोह शुरु कर दिया, विद्रोह के बाद वह आइवरी कोस्ट भाग गया।

कहा जाता है कि वह अभी भी जीवित है। हालांकि उन्होंने कई बार पहले सांकरा की मौत में संलिप्तता से इनकार किया है। कॉम्पोर के दाएं हाथ कहे जाने वाले डेंडरे (जिन्हें 2015 में असफल तख्तापलट के बाद गिरफ्तार किया गया था) सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद थे। वह बाद में एक याचिका दाखिल करेगा।

साल 2015 में बुर्किना फासो की अदालत ने 2015 में कॉम्पोरे के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, लेकिन आइवरी कोस्ट ने उसे सौंपने से इनकार कर दिया। सांकरा ने 33 साल की उम्र में 1983 में तख्तापलट कर सत्ता हथियाई थी। उन्होंने कभी भी भव्य जीवन शैली को नहीं अपनाया था। एड्स के खतरे से इंकार करने वाले वह पहले अफ्रीकी नेता थे।

इसके अलावा उन्होंने वर्ल्ड बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के खिलाफ स्टैंड लिया था, और महिलाओं की जननांग विकृति और बहुविवाह का विरोध करके उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा दिया।

You may also like

MERA DDDD DDD DD