[gtranslate]
world

अमेरिकी स्कूलों में पोर्नोग्राफी और अश्लील लेख संबंधित किताबों पर लगा प्रतिबंध

अमेरिका ने स्कूलों में पोर्नोग्राफी या अश्लील लेखों से संबंधित हजारों किताबों पर प्रतिबंध लगा दिया है । दरअसल ,रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं द्वारा इन किताबों को प्रतिबंधित करने की मांग उठाई गई थी । खासकर एक किताब को लेकर कैलिफोर्निया के गवर्नर हेनरी मैकमास्टर ने अपने राज्य के शिक्षा विभाग को क्वीयर (स्त्री या पुरुष से अलग पहचान वाले मनुष्यों की अस्मिता के बारे में स्कूलों की लाइब्रेरी में रखी एक किताब की जांच करने का आदेश दिया था ।

खबरों के अनुसार इस किताब में अश्लील जानकारी हैं। इस किताब के एक उपन्यास में यौन अंगों का विस्तृत चित्रण किया गया है। जो पोर्नोग्राफी की श्रेणी में माना जाता है। इस विवादित उपन्यास का नाम ए मेमॉयर है। इसकी लेखिका मेया कोबाबे हैं।

दसवीं क्लास में भी इस किताब को प्रकाशक द्वारा पढ़ाने की सिफारिश की गई थी। इस किताब में एक ऐसे व्यक्ति की आत्मकथा है जो लिंग और यौन संबंधित चुनौतियों से जूझ रहा है।

न्यूज वेबसाइट एनपीआर के मुताबिक मैकमास्टर द्वारा इस नॉवेल की जांच का आदेश दिया गया है, जो हाल में हुई ऐसी कई घटनाओं में से एक है। रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं और कई जगहों पर स्कूल बोर्डों के सदस्यों ने स्कूल पुस्तकालयों में मौजूद ऐसी किताबों पर आपत्ति दर्ज की हैं, जो संबंध क्वीयर पहचान, नस्ल भेद या यौन शिक्षा से जुड़ी हैं। टेक्सास राज्य के गवर्नर ग्रेग एबॉट द्वारा स्कूल बोर्डों को भेजे गए एक पत्र में कहा गया है कि स्कूलों में पोर्नोग्राफी या अश्लील लेखों से संबंधित किताबें नहीं होनी चाहिए। लेकिन किस तरह की किताबें इस श्रेणी में मानी जाएगी इस बारे में उन्होंने पत्र में उल्लेख नहीं किया है।

यह भी पढ़ें : फिर विवादों में फेसबुक

प्रतिबंधित किताबों सूची में 850 किताब

टेक्सास विधायिका के एक सदस्य की ओर से आपत्तिजनक श्रेणी में 850 किताबों की सूची तैयार की गई है। सूची में शामिल किताबों में अधिकतर किताबें ऐसी हैं जिन्हें लिखने वालों में महिलाएं, अश्वेत या एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोग शामिल हैं। वहीं अमेरिका के राज्य वर्जीनिया, नॉर्थ कैरोलाइना, माइन और मिसौरी में भी स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली कई किताबों पर भी इसी तरह के प्रतिबंध लगाने की तैयारी चल रही है। इनमें ऐसी किताबें भी हैं, जिनमें अमेरिका में नस्लभेद और ब्लैक समुदाय पर हुए अत्याचारों की कहानियां हैं।

वर्जीनिया राज्य में स्थित स्पॉट सिल्वेनिया काउंटी में एक स्कूल बोर्ड ने ‘यौन उत्तेजक’ किताबों को लाइब्रेरी से हटाने का निर्णय लिया है। उनमें से एक किताब का नाम 33-स्नोफिश है, जिसमें समाज में मौजूद मादक पदार्थों के सेवन, वेश्यावृत्ति और हिंसा की प्रवृत्ति के बारे में लिखा गया है। टीवी चैनल एनबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्पॉटसिल्वेनिया स्कूल बोर्ड के दो सदस्यों द्वारा प्रतिबंधित किताबों को जलाने की मांग की गई है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD