[gtranslate]
world

नेपाल के सरकारी ऑफिस में बम धमाका, तराई मुक्ति मोर्चा ने ली जिम्मेदारी

नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है। इसी बीच नेपाल के शहर लाहान में प्रेशर कुकर धमाका हुआ, धमाके में आठ लोग घायल हो गए है। यह घटना तब हुई जब लाहान जिले के सिराहा के सरकारी ऑफिस लोगों से खचाखच भरा हुआ था। धमाके की जिम्मेदारी तराई मुक्ति मोर्चा ने ली है। रविवार (14 मार्च) को बम धमाका दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर हुआ। ये बम विस्फोट लैंड रिवेन्यू ऑफिस के फर्स्ट फ्लोर पर हुआ था। बम धमाके में जो आठ लोग घायल हुए हैं, उसमें से पांच पुरुष और तीन महिलाएं हैं। ये सभी लोग लैंड रिवेन्यू डिपार्टमेंट में कार्यरत थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएसपी तपन दहल ने कहा है कि “गंभीर रूप से घायलों में से तीन का सप्तऋषि अस्पताल, लाहन में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य को लखन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” वहीं एक अन्य को इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया है।  जया कृष्ण गोयत के नेतृत्व वाले एक संगठन तराई मुक्ति मोर्चा (क्रांतिकारी) ने इस बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। तराई मुक्ति मोर्चा (क्रांतिकारी) ने कहा है कि यह संगठन के “भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान” का एक हिस्सा था। हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के रूप में 12:47 बजे प्रेशर कुकर बम विस्फोट किया है। उन्होंने कहा है कि बयान अगर भ्रष्टाचार जारी रहा तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी और इसके लिए नेपाल सरकार और प्रांतीय सरकार जिम्मेदार होंगे। तराई मुक्ति मोर्चा (क्रांतिकारी) भारत की सीमा से लगे तराई के लोगों के लिए अधिक राजनीतिक और आर्थिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाला एक समूह है।

तराई मुक्ति मोर्चा (क्रांतिकारी) के बयान आने से पहले पुलिस ने विस्फोट स्थल से संगठन द्वारा प्रकाशित पर्चे बरामद कर लिए थे। पुलिस के अनुसार, पम्फलेट्स बम विस्फोट में फट गए हैं इसलिए उन पर जो लिखा है, उसे पढ़ना मुश्किल है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हालांकि, हम जया कृष्णा गोयत के हस्ताक्षर देख सकते हैं।” पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जनतांत्रिक तराई मुक्ति मोर्चा भारत की सीमा से लगे मैदानी तराई इलाकों के लोगों को वृहद राजनीतिक और आर्थिक अधिकार देने की मांग करता है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD