डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में कांगो नदी में नाव के डूबने से दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में 60 लोगों की मौत हो गई औऱ 100 से अधिक लोग अभी तक लापता हैं। कांगो सरकार के मुताबिक यह हादसा रिपब्लिक ऑफ कांगो के दक्षिणी हिस्से में कांगो नदी में हुआ। कांगो के एक मंत्री ने अपने बयान में कहा कि लापता लोगों को ढूढंने के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू आपरेशन में 60 लोगों के शवों को बरामद किया जा चुका है, और 300 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
मानवीय कार्रवाई के लिए मंत्री स्टीव एमबिकायी ने सोमवार 15 फरवरी को अल जज़ीरा को बताया कि पिछली रात माई-नोमदबे प्रांत के लोंगोला एकोटी गांव के पास 700 लोग नाव पर सवार थे। यह नाव राजधानी किंशासा से भूमध्य रेखा के लिए जा रहा था। मंत्री ने बताया कि नाव में संख्या से ज्यादा लोग सवार थे। जिसके कारण यह हादसा हुआ। विशाल खनिज संपन्न देश में नाव दुर्घटनाएं आम हैं क्योंकि जहाज अक्सर यात्रियों और कार्गो के साथ अतिभारित होते हैं। जहाजों पर यात्रा करने वाले अधिकांश यात्री भी अक्सर लाइफ जैकेट नहीं पहनते हैं।
पिछले महीने, किवु झील में एक यात्री नाव के डूबने से तीन लोग की मौत हो गई थी। जिसमें दो बच्चे और एक महिला शामिल थी। मई 2020 में, आठ वर्षीय लड़की सहित 10 लोगों की मृत्यु हो गई, जब वे किवु लेक में यात्रा कर रहे थे। जुलाई 2010 में, पश्चिमी प्रांत बंडुंडु में एक नाव के डूबने से 135 से अधिक लोगों की मौत हो गई।