ऑस्ट्रेलिया में नोटों से महारानी एलिजाबेथ की तस्वीर हटाने का फैसला किया गया है। रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नए पांच डॉलर में अब स्वदेशी मोटिफ होगा। उस पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर को हटाने का फैसला किया गया है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पिछले साल सितंबर में निधन हो गया था। ऑस्ट्रेलिया में करेंसी नोटों पर उनकी फोटो थी। लेकिन अब यह फोटो नोटों पर नहीं छपेगी।
नोट पर क्यों छपी थी महारानी की फोटो?
आरबीआई के अधिकारियों ने कहा कि पांच डॉलर के नोट पर महारानी एलिजाबेथ की तस्वीर उनके व्यक्तित्व को दिखाने के लिए छपी थी। अब हमने अपने करेंसी नोटों को अपडेट करने का फैसला किया है। इसलिए अब हम इस फोटो को नोटों पर नहीं छापेंगे।
किंग चार्ल्स की तस्वीर नहीं छपेगी
ऑस्ट्रेलिया ने 2022 में साफ कर दिया था कि महारानी एलिजाबेथ के बाद करेंसी नोटों पर किंग चार्ल्स की फोटो नहीं छपेगी। इसके बजाय, नोटों पर ऑस्ट्रेलियाई चिन्ह छपे होंगे। रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने यह भी कहा कि 5 डॉलर के नोटों का डिजाइन एक स्वदेशी समूह द्वारा किया जाएगा। यह भी स्पष्ट किया गया है कि नए नोटों को डिजाइन करने में कुछ समय लगने तक मौजूदा नोट चलन में रहेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के नए करेंसी नोटों में होगा कल्चर का फीचर
ऑस्ट्रेलिया के नए करेंसी नोटों में ऑस्ट्रेलिया की संस्कृति के प्रतीक और इतिहास होंगे। एक तरफ ऑस्ट्रेलिया की संसद दिखाई जाएगी। इससे पहले 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने राष्ट्रगान में कुछ बदलाव किए थे। उन परिवर्तनों के पीछे का उद्देश्य लोगों को देश की संस्कृति और सभ्यता से अवगत कराना था।
एलिजाबेथ द्वितीय का पिछले साल सितंबर में निधन हो गया था। उन्होंने 70 वर्षों तक ब्रिटेन की रानी के रूप में शासन किया।