यूक्रेन में पिछले कई दिनों से लगातार युद्ध जारी है। युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। युद्ध को रोकने के लिए लगातार पश्चिमी देश रूस पर दवाब डाल रहे है। इसके लिए कई आर्थिक प्रतिबंध भी लगाए है। अब एक बार फिर से अमेरिका ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाए है।
दरअसल,अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने रूस और बेलारूस पर लक्जरी सामानों के निर्यात पर रोक लगा दी है। बेलारूस को रूस का साथ देने की सजा मिली है।
अमेरिका मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने रूस पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा कि ‘हमने रूसी शराब, समुद्री भोजन और गैर-औद्योगिक हीरों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है’। वहीअमेरिका यूक्रेन और यूक्रेनी नागरिकों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। अमेरिका यह भी सुनिश्चित करेगा कि रूस को प्रतिबंधों पर कोई छुट नहीं दी जाए।
अमेरिका द्वारा रूस पर तब तक आर्थिक प्रतिबंध जारी रहेगा जब तक कि राष्ट्रपति पुतिन अपना रास्ता नहीं बदल लेते और अपनी क्रूर आक्रामकता को छोड़ नहीं देते।
इस प्रतिबंध से पहले यूरोपीय संघ ने भी रूस को लग्जरी उत्पादों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। यूरोपीय संघ के अध्यक्ष ने कहा कि ‘विश्व व्यापार संगठन के सदस्य के रूप में रूस के क्रूर कार्य के चलते उनके लाभों को खत्म करने के साथ लक्जरी सामानों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया है’। इसके अलावा, यूरोपीय संघ ने यह भी कहा कि ‘यूरोपीय संघ रूस से लोहा और इस्पात क्षेत्र में प्रमुख वस्तुओं को प्रतिबंधित करेगा’। इससे पहले रूस के ऊर्जा से पर भी कई तरह के प्रतिबंध अमेरिका ने लगाए थे।
गौरतलब है कि, फ्रांस में 10 मार्च और 11 मार्च को यूरोपीय संघ के नेताओं की मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद ही नए प्रतिबंध अमेरिका ने घोषणा की है। इससे पहले अमेरिका ने अपने G-7 के सहयोगियो के साथ मिलकर रूस पर दबाव बनाने की कोशिश की है।