2022 के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार (7 अक्टूबर) को की गई। इस बार एक मानवाधिकार कार्यकर्ता समेत दो संगठनों को यह पुरस्कार दिया गया है। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने बेलारूसी मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन ‘मेमोरियल’ और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया है।
नोबेल पुरस्कारों की घोषणा सोमवार (3 अक्टूबर) को स्वीडिश वैज्ञानिक स्वंते पाबो को चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार प्राप्त करने के साथ शुरू हुई। उन्हें निएंडरथल डीएनए पर उनकी खोज के लिए सम्मानित किया गया था।
इस साल के नोबेल पुरस्कार विजेता
इसके बाद मंगलवार (4 अक्टूबर) को भौतिकी के तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई। एलन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटोन जेलिंगर को ‘क्वांटम मैकेनिक्स’ के क्षेत्र में उनके काम के लिए भौतिकी में 2022 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बुधवार (5 अक्टूबर) को रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। इस साल भी यह पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों के नाम दिया गया।
Nobel Prize in Chemistry jointly awarded to Carolyn R. Bertozzi, Morten Meldal and K. Barry Sharpless “for the development of click chemistry and bioorthogonal chemistry.” pic.twitter.com/isIRaFvxsH
— ANI (@ANI) October 5, 2022
अर्थशास्त्र पुरस्कार की 10 अक्टूबर को घोषणा
कैरोलिन आर. बर्टोजजी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए और उनके काम के लिए रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया । साहित्य में 2022 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखक ऐनी अर्नौक्स को प्रदान किया गया है। अब 10 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।