[gtranslate]
world

अफ्रीका के समलैंगिक सबंधों पर कड़े कानून

 

अफ्रीका के लगभग 30 देशों में समलैंगिक विवाह और सम्बन्ध बनाने को लेकर काफी कड़े कानून बनाये गए हैं। वहीं अब अफ्रीकी देश युगांडा के संसद से पास होने के बाद अब इस बिल को राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। युगांडा के राष्ट्रपति मुसेवेनी भी समलैंगिक संबंधों का विरोधी करते नज़र आ रहे हैं।

 

युगांडा की संसद ने पास किया विधेयक

अफ्रीकी देश युगांडा की संसद ने मंगलवार को एक विधेयक पास किया, जिसके तहत समलैंगिक पहचान को जाहिर करना अपराध घोषित कर दिया गया है। इस विधेयक में गंभीर समलैंगिकता के मामले में मौत की सजा देने का प्रावधान किया गया है। अफ्रीका के 30 से ज्यादा देशों में समलैंगिकता पर प्रतिबंध है। जिनमें अब युगांडा भी शामिल हो गया है।

क्या कहता है युगांडा का नया विधेयक

युगांडा के इस नए विधेयक में समलेंगिकता को लेकर कई प्रावधान दिए गए हैं जिनमे इन प्रावधानों का उलंघन करने पर उम्रकैद और मौत की सजा तय की गई है। जो लोग 18 साल से कम उम्र के लोगों के साथ समलैंगिक संबंध बनाने के दोषी पाए जाते हैं या फिर एचआईवी संक्रमित होने के बावजूद समलैंगिक संबंध बनाते हैं तो ऐसे लोगों को इस विधेयक में मौत की सजा देने का प्रावधान रखा गया है। वहीं समान लिंग वाले लोगों की शादी में साथ देने वाले और शादी करने वाले लोगों को उम्रकैद की सजा का प्रावधान किया गया है।

यह विधायक युगांडा की संसद में पास होने के बाद अब इस विधेयक को राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है जिसमे अनुमान लगाया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी दे दी जाएगी क्योंकि राष्ट्रपति भी समलैंगिक संबंधों के विरोधी रहे हैं। यह कानून साल 2013 में भी युगांडा में समलैंगिक संबंधों के खिलाफ कानून बनाया गया था। हालांकि पश्चिमी देशों के विरोध और एक स्थानीय कोर्ट के इस पर रोक के बाद यह लागू नहीं हो सका था।

विधेयक पर लोगों ने जताई खुशी

युगांडा में समलैंगिकता के खिलाफ लाए गए विधेयक पर लोगों ने खुशी जताई है। पूर्वी अफ्रीकी देश रूढिवादी और धार्मिक तौर पर कट्टर माने जाते हैं। सांसद डेविड बहाती ने कहा कि इस विधेयक के कानून बनने से भगवान खुश होंगे और हमारे देश के बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश की संप्रभुता से जुड़ा है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD