[gtranslate]
world

अफगानिस्तान की लड़कियों ने कार के पुराने पार्ट्स से बनाया वेंटिलेटर

अफगानिस्तान की लड़कियों ने कार के पुराने पार्ट्स से बनाया वेंटिलेटर

वेंटिलेटर की कमी से दुनियाभर के देश जूझ रहे हैं। अफगानिस्तान में भी यही समस्या है। 3.5 करोड़ की जनसंख्या वाले देश में महज 300 वेंटिलेटर हैं। यहां करीब 840 कोरोना संक्रमित हैं, वहीं 30 लोगों की मौत भी इस वायरस से हो चुकी है। इस समस्या को दूर करने के लिए हेरात की गर्ल्स रोबोटिक टीम ने कार के पुराने पार्ट्स से वेंटिलेटर बनाया है। इस पर खर्च भी महज 22,800 रुपए आया है, जबकि बाजार में वेंटिलेटर 20-23 लाख रुपए के बीच मिलता है।

अफगानिस्तान की लड़कियों ने कार के पुराने पार्ट्स से बनाया वेंटिलेटर

टीम में पांच लड़कियां हैं। इनकी उम्र 14-17 साल के बीच है। ये सभी हेरात प्रांत से हैं, जहां ईरान से लौटे लोगों के कारण कोरोना के मामले बढ़े हैं। जब हेरात के गवर्नर ने समस्या बताई तो इन्होंने पुरानी टोयोटा कार की बैटरी और पुर्जों से वेंटिलेटर बनाया। अफगानिस्तान स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिदुल्लाह मयार के मुताबिक, उन्होंने एक्सपर्ट्स और इंजीनियरों से इस टीम की मदद करने के लिए कहा है।

अफगानिस्तान में टेक कंपनी संचालक और प्रोजेक्ट में मदद कर रहीं रोया महबूब के मुताबिक, मैसेचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा दिए गए डिजाइन के आधार पर उन्होंने यह प्रोटोटाइप तैयार किया है। लड़कियों की यह टीम हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और स्थानीय हेल्थ एक्सपर्ट के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। प्रोजेक्ट पर काम कर रही सोमाया बताती हैं कि डिवाइस का सबसे खास पार्ट अम्बु बैग बनाना बड़ी चुनौती थी।

अफगानिस्तान की लड़कियों ने कार के पुराने पार्ट्स से बनाया वेंटिलेटर

स्वास्थ्यकर्मी मरीज की उम्र और जरूरत के हिसाब से इसका प्रेशर तय करते हैं। लेकिन, हमारे बनाए वेंटिलेटर में यह काम ऑटोमैटिक ही हो जाएगा। दुनियाभर में कोरोना संक्रमण से अब तक 1 लाख 47 हजार 10 मौतें हो चुकी हैं। पांच लाख 53 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका है, जहां 6 लाख 78 हजार 210 पॉजिटिव केस मिले हैं और 34 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD