अमेरिकी शहरों में सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं जारी हैं। फिर भी अमेरिका के लोगों की आर्म्स फायर खऱीदने की होड़ कम नहीं हुई है। कोरोना वायरस महामारी, पिछले साल रंगभेद विरोधी आंदोलन और उनसे पैदा हुई दहशत के चलते इस बार पहले से कहीं ज्यादा बंदूकों की बिक्री हुई है।
1998 में सरकार द्वारा आर्म्स फायर की बिक्री दर्ज करने के बाद, पिछले साल मार्च में एक सप्ताह में पहली बार दस लाख से अधिक बंदूकें बेची गईं। मार्च में वसंत ऋतु शुरू होने के बाद से एक सप्ताह में 12 लाख बंदूकें की रिकॉर्ड बिक्री हुई है।
चुनावी वर्षों और गंभीर अपराधों के बाद आर्म्स फायर की बिक्री बढ़ रही है। इस बार एक अस्वभाविक ट्रेंड सामने है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के गन रिसर्चर डॉ. गारेन विंटम्यूट का कहना है कि बंदूक की बिक्री में तेजी पहले कभी नहीं देखी गई। आमतौर पर यह धीमा हो जाता है। लेकिन, यह लगातार बढ़ रहा है।
यह भी पढ़े: जरूरतमंद देशों को दो करोड़ वैक्सीन की खुराक देगा अमेरिका
वे लोग भी बंदूकें खरीद रहे हैं जिनके पास पहले से ही कई हैं। लेकिन जिनके पास एक भी बंदूक नहीं थी वो भी इस प्रतियोगिता में शामिल हो गए हैं। नॉर्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड इंजीनियरिंग कंट्रोल रिसर्च सेंटर के प्रारंभिक आंकड़ों से पता चला है कि पिछले साल बंदूक खरीदने वाले 20% अमेरिकियों ने पहली बार बंदूक खरीदी थी।
हमेशा की तरह, नए खरीदार सिर्फ पुरुष या गोरे नहीं हैं। इनमें से आधी महिलाएं और 20-20% अश्वेत हिस्पैनिक हैं।
आर्म्स फायर की बिक्री बढ़ने का कोई एक कारण नहीं है। समाजशास्त्री कई संकेतकों की ओर इशारा करते हैं। मैरीलैंड विश्वविद्यालय की राजनीतिक वैज्ञानिक लिलियाना मेसन का कहना है कि लोगों का भरोसा उठ गया है। यह सामाजिक परिवर्तन डरावना है। बंदूक की दुकानों में काम करने वाले कई कर्मचारियों ने बताया कि पिछले साल मार्च में बीमा कंपनियों, सॉफ्टवेयर कंपनियों में काम करने वाले लोगों ने बंदूकें खरीदीं।
वे बंदूक के बारे में और इसे चलाने के तरीके के बारे में कुछ नहीं जानते थे।
बंदूकों की बिक्री का यह सिलसिला इस साल भी जारी है। अमेरिकियों ने जनवरी में 23 लाख बंदूकें खरीदीं। इस साल के पहले तीन महीनों में 2020 की पहली तिमाही की तुलना में 18% का उछाल आया है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के डॉ. विंटम्यूट के अनुसार, उनके शोध के अनुसार, उन राज्यों में अधिक हिंसा है जहां अधिक बंदूकें बेची जाती हैं।
लॉकडाउन और बेरोजगारी जैसे कारणों ने भी बंदूक हिंसा की आग को बढ़ा दिया है।