[gtranslate]
world

खत्म हुआ ‘कनाडा’ में विवाद

विश्व भर में कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए कई देशों की सरकार द्वारा वैक्सीन को अनिवार्य कर दिया गया है। जिसका विरोध करते हुए बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग देशों में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस कारण यह एक बड़े विद्रोह के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। पेरिस, ब्रुसेल्स, स्पेन और कनाडा में भी दो हफ़्तों (29 जनवरी 2022) से हजारों लोग कोविड प्रतिबंधों जैसे सरकारी आदेशों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कनाडा के अलग-अलग शहरों में 4000 से भी अधिक ट्रकों द्वारा रैलियां कर रास्तों को जाम कर दिया गया था। ये प्रदर्शन शांतिपूर्ण हैं लेकिन लोगों की तादाद इतनी ज्यादा है कि पुलिस लाचार नजर आ रही थी। पुलिस के मुताबिक करीब 5000 लोग कनाडा के ओटावा में प्रदर्शन कर रहे थे। जनता के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो द्वारा इमरजेंसी की घोषणा की थी। जिसके बाद इस प्रदर्शन को रोका जा सका है।

 

दरअसल, वैक्सीन को लेकर जनता के बढ़ते प्रदर्शन से ‘वैक्सीनेशन ऑफ़ ऑल नेशन’ की जिम्मेदारी खतरे में नज़र आ रही है। इस प्रोटेस्ट को ”माय बॉडी माय राइट” कहा जा रहा है। जनता सरकार के द्वारा कड़े नियम कायदों के लगाए जाने को अपनी स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों का हनन के रूप में देख रही है। जनता का मानना है कि वैक्सीन लगवाना और न लगवाना पूर्ण रूप से जनता का फैसला होना चाहिए। जनता के साथ ज़बरदस्ती करना और उन्हें मजबूर करना उनकी स्वतंत्रता को छीनना है। वहीं कोरोना के बढ़ते संकट से अभी विश्व उभर भी नहीं पाया था कि इसके नए वेरिएंट ने धीरे-धीरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसके चलते ही सरकार को कड़े कदम उठाने पड़ रहे हैं।

कनाडा सरकार द्वारा पुलिस को इस प्रदर्शन को रोकने में नाकाम रहे ओटावा के पुलिस प्रमुख पीटर स्लोली को बर्खास्त कर दिया गया है। जिसके बाद ओटावा पुलिस बोर्ड की अध्यक्ष डायेन डीन्स ने कहा, ”ओटावा के अन्य निवासियों की तरह मैंने भी इस विरोध प्रदर्शन को प्रारंभ से अंत तक देखा है ओटावा पुलिस के सामने प्रदर्शन में लगभग चार हजार वाहन शामिल थे जो अब घटकर 360 रह गए हैं। बेशक यह सरकार के साथ-साथ पुलिस के नियंत्रण के कारण ही हो पाया है ऐसे में पूरे प्रशासन को दंडित करना सही नहीं।” स्लोली ने अपने बयान में कहा कि ” पहले दिन से ही प्रदर्शन में सक्रिय रहे हैं और प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से निपटने में पुलिस की ही मेहनत का नतीजा है। ऐसे में एक सिरे से देखा जाना सही नहीं है। ”

सूत्रों से पता चला है कि कनाडा में अमेरिका से लगती सीमा के मोंटाना मार्ग पर पिछले दो सप्ताह से ट्रकों और अन्य वाहनों की हड़ताल आज खत्म हो गई है। धीरे-धीरे वाहन दक्षिणी अल्बर्ट के कस्बे से चलने लगे हैं। कनाडा-अमेरिका सीमा पर अवरोधकों की संख्या को भी कम कर दिया गया है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD