[gtranslate]
Uttarakhand

परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने भवाली नगर में रोडवेज डिपो पर मल्टी स्टोरी पार्किंग का किया  भूमि पूजन 

 

by sanjay swar

भवाली नगर में रोडवेज डिपो के पुराने स्थान पर मल्टी स्टोरी पार्किंग का भूमि का पूजन हो गया है। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य व विधायक संजीव आर्या ने किया आज विधिवत शिलान्यास किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर मंत्री यशपाल आर्या व विधायक संजीव आर्या का स्वागत किया।

परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि पहाड़ से मेरा पुराना नाता हैं। पहाड़ विकास के मामले में सबसे आगे हैं। अपने क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने हमेशा प्रयास किया है। भवाली नगर में यह सालों की मांग थी। ढेड़ साल में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनके तैयार होगी। हमने विकास करके दिखाया हैं। फरसोली का आज रोडवेज कार्यशाला बनने से नई पहचान मिली हैं। यह भवाली के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के सहयोग से आने वालो में विकास की अपार संभावनाएं है उन्हें जल्द आगे बढ़ाया जाएगा। भवाली की हमेशा अपनी पहचान रही है। चाहे वह फल उत्पाद हो या सेनेटोरियम की पहचान। सभी को एकसाथ लेकर आगे बढ़ सकते है। इसलिए हमें एकजुट होकर विकास को आगे बढ़ाना होगा।

विधायक संजीव आर्य ने कहा कि पार्किंग भवाली नगर की प्रमुख समस्या रही। वह खुद नगर के जाम में फंसे थे। जिसके बाद उन्हें भवाली में पार्किंग बनाने की निर्णय लिया। भविष्य में व्यापार के लिए स्थानीय लोगो को इसका लाभ मिलेगा। कैबिनेट की पहली बैठक में भवाली में कार्यशाला बनाने का निर्णय लिया गया। 4 करोड़ 26 लाख से आरईएस ढेड़ साल में पार्किंग बस अड्डे के कार्य को पूरा करेंगे। यह बस अड्डा रोल मॉडल के रूप में विकसित होगा।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, उत्तराखंड जनजाति आयोग सदस्य पी सी गोरखा, अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत, अम्बा दत्त आर्य, हरगोविंद रावत, पालिकाध्यक्ष संजू वर्मा, नीमा बिष्ट, एआर टीओ गुरुदेव सिंह, पुष्कर जोशी, घनश्याम सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, मोहन बिष्ट, एल डी पालीवाल, किशन अधिकारी, सुनील मेहता, पंकज निगलटिया आदि मौजूद रहे।

You may also like

MERA DDDD DDD DD