(संजय स्वार)
रानीखेत के द्वितीय सौला से भाजपा जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र रावत पर सौनी के पास जानलेवा हमला कर दिया। जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र शाम के समय अपने घर को जा रहा था तभी हमलावरों ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया जिसमें आंख समेत सर पर गम्भीर चोट आई है, स्थानीय लोगो की मदद से घायल देवेन्द्र को उपचार के लिए रानीखेत अस्पताल लाया गया है। हमला करवाने का आरोप भाजपा से निष्कासित दो नैनवाल बंधुओ पर लग रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि इन दोनों भाईयों पर पूर्व में भी देवेंद्र सिंह रावत के भाई दिव्य प्रकाश रावत पर हमला करवाने के आरोप लगे थे। भाजपा से निष्कासन के बाद भी इन बंधुओ पर सफेदपोश मेहरबान है, क्योंकि बेतालघाट में विधायक के इशारों पर जमकर अवैध खनन भी करवाने का काम करते है। इन दोनों भाइयों की गुंडागर्दी के कारनामे भतरोजखान में आम है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट द्वारा इन दोनों भाइयों को संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते पार्टी से निष्कासित कर बाहर का रास्ता दिखाया तो इन महोदयों द्वारा भाजपा की खिलाफत करनी शुरू कर दी है फिर भी सत्ताधारी पार्टी के विधायक द्वारा अराजक तत्वों को संरक्षण देकर खुलेआम किसी पर भी हमले करवाने का काम किया जा रहा है।
जिला पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमला…
