नवीन तिवारी,नैनीताल
सरोवर नगर नैनीताल के धावकों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा से नगर का नाम रोशन किया है नैनीताल नगर के प्रतिभावान धावक एकेश तिवाड़ी ने बताया कि उनके रनिंग स्क्वाड Nainital Runners के धावकों ने मुक्तेश्वर Ultra Warrior Race में ना केवल 100% सफलता प्राप्त की ब्लकि कुल मिलाकर 8 ट्रॉफी जीती हैं. इसमे 10 किलोमीटर की रेस में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान चिराग शर्मा, द्वितीय स्थान नितिन बिष्ट, 10 किलोमीटर की महिला वर्ग में द्वितीय स्थान दिशा पांडे, तृतीय स्थान नेहा मिश्रा, 21 किलोमीटर की रेस में पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान स्नेहल बिष्ट, 21 किलोमीटर की महिला वर्ग में प्रथम स्थान गीतांजलि चंद, द्वितीय स्थान ज्योति दुर्गापाल और 50 किलोमीटर महिला वर्ग में प्रथम स्थान गरिमा शर्मा ने प्राप्त की. इनके अलावा इस रेस को नैनीताल के धावक गौरव दुर्गापाल, हेम चंद्र, रजनीश पपने, विवेक पांडे और स्वयं एकेश तिवाड़ी ने भी सफलतापूर्वक संपन्न किया. एकेश ने बताया कि उन्हें Nainital Runners पर गर्व है और आने वाले समय में वो इनको राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की दौड़ो में भी इनके बेहतर प्रदर्शन और सफलता की कामना करते है।