नवीन तिवारी
योगा फेडरेशन ऑफ इंण्डिया एंव पंजाब योगा एसोसिएशन के तत्वाधान मे आयोजित 47वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में नैनीताल की दो बहनों सुहार्दिका नंदा और यशिका नंदा ने प्रतिभाग किया। उन्होंने 8 से 18 आयु का में आर्टिस्टिक युगल प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 31 अक्टूबर 2022 तक फिरोजपूर पंजाब में किया गया। इस राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में पूरे भारत से 17 राज्यों से आये लगभग 1500 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
बता दें कि दोनों बहनों ने पहले भी राज्य स्तर पर आर्टिस्टिक युगल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। दोनों कुमाऊं विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार की बेटियां हैं। सुहार्दिका कक्षा 8 और यशिका नंदा कक्षा 3 की छात्रा हैं। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑल सेंटस् की छात्रा हैं। वर्तमान में दोनों प्रेम सिंह बोरा से योग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।