[gtranslate]
  •       के.एस. असवाल

 

गौचर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट का कार्यकाल पूरा होने पर नगरवासियों द्वारा उनके विकास कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित करते हुए शानदार विदाई दी गई। गौचर की अध्यक्ष रहते उन्होंने शहर को विकास के रास्ते पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अंजू बिष्ट ने कहा कि जनता के सहयोग से उन्होंने नगर के विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं और आगे भी जनता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहूंगी। गौरतलब है कि नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में नगर निकायों के पांच वर्ष का कार्यकाल संपन्न हो गया है।

स्वच्छता के लिए शपथ दिलाती अंअू बिष्ट

सरकार द्वारा अपनी आधी-अधूरी तैयारियों के चलते निकाय चुनाव को आगे खिसका दिया गया है और प्रशासक नियुक्त किए गए हैं, वहीं जनता में चर्चा है कि लोकसभा चुनाव पहले करने की आशंका चलते निकाय चुनाव आगे के लिए टाल दिए गए हैं। ऐसे में निकाय के पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर पालिका अध्यक्ष की विदाई की गई है। गौचर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट को नगर की जनता ने फूल मालाओं के साथ ही उपहार देकर भव्य एवं शानदार विदाई दी गई। विदाई कार्यक्रम में जनता का अथाह प्यार देखकर अंजू बिष्ट भावुक भी हुई और नगर वासियों के सहयोग के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से पांच वर्ष में उनके द्वारा नगर में विकास के अनेकों कार्य किए गए हैं जिससे पालिका और नगरवासियों को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में हमने घर-घर जाकर लोगों को मास्क, सेनेटाइजर और जरूरतमंद परिवारों को राशन भी वितरण किया। नगर में पर्यावरण मित्रों द्वारा रात-दिन मेहनत कर सफाई व्यवस्था के साथ ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया और सभी के सहयोग से इस वैश्विक महामारी से जीत पाए हैं। कूड़ा निस्तारण के मद्देनजर पालिका द्वारा डंपिंग यार्ड के लिए शेलगांव से मिली जमीन पर 1 करोड़ 22 लाख का निर्माण किया गया है। नगर में किसी भी तरह की वारदात न हो इसके लिए बाजार में जगह-जगह चौराहों पर 18 लाख के हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

नगर में बच्चों को खेलने के लिए पार्क का निर्माण किया गया है जहां पर छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग लोगों के लिए सभी तरह के पार्किंग उपकरण रखे हुए हैं। पालिका के सभी वार्डों में सीसी मार्ग, रेलिंग व पथ प्रकाश किया गया है जिससे लोगों को रात में भी किसी तरह की असुविधा न हो। साथ ही खेती को जंगली जानवरों व पशुओं से बचाने के लिए खेतों के चारों तरफ रेलिंग लगाई गई है, जिससे आवारा पशु खेती को नुकसान न पहुंचा सके।

गौचर पालिका चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव भी है जहां पर यात्रा सीजन में हर दिन हजारों यात्री ठहरते हैं। ऐसे में देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसके लिए 10 बड़े हाईटेक

पार्कों का सौंदर्यीकरण

शौचालय के साथ ही जगह-जगह पर शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था की गई है। पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट की मानें तो मुख्यमंत्री से मिनी स्टेडियम की मांग की गई जिसका सवा करोड़ का पैकेज खेल विभाग को मिल गया है। गौचर स्वास्थ्य केंद्र का मानवीय मुख्यमंत्री द्वारा उच्चीकरण किया गया है। पालिका द्वारा खाली पड़ी भूमि का उपयोग कर यूपीसीएल को दिया गया है। जहां से पालिका को प्रति माह 65 हजार रुपए की आय प्राप्त होती है।

नगर पालिका का पिंक रेस्टोरेंट जिससे नगर पालिका को हजारों रुपए प्रति माह इनकम आती है और असहाय यात्रियों के लिए फ्री में रेस्टोरेंट में सुविधा दी जाती है। उन्होंने कहा कि ये सब कार्य जनता के सहयोग से संभव हो पाया है।

गौचर के कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पवार कहते हैं कि पांच साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा। जनता के मुद्दे अभी भी ऐसे ही हैं जैसे पांच साल पहले थे। उनका कोई समाधान नहीं हो पाया है। एक काम जरूर हुआ है, जनता की आंखों में धूल झोंकने का। इसके तहत लास्ट टाइम में पालिका अध्यक्ष ने अपने करीबियों को कामों की बंदरबांट कर दी। पिछले बोर्ड के काम हुए थे उन कार्यों को भी मेंटेन नहीं कराया गया है।
चमोली-रूद्रप्रयाग मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप नेगी के अनुसार जो पुराने रास्ते थे उन पर जरूर काम हुआ है। पेयजल की पुरानी व्यवस्था ही बनी हुई है जबकि नई योजना बननी चाहिए थी। स्वास्थ्य में आमूल-चूल परिवर्तन करने का दावा करने वाली पालिका अध्यक्ष सीएचसी सेंटर को पीएचसी में डेवलप नहीं कर पाई, बल्कि अब वह पीएचसी हो गया है। जबकि वह बिल्डिंग कांग्रेस के कार्यकाल में सीएचसी की बनाई गई थी।

You may also like

MERA DDDD DDD DD