[gtranslate]
Uttarakhand

चंदोला को मिला स्टार इंडिया

गैरसैंण क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक एवं युवा समाजसेवी नमन चंदोला को विगत दस वर्षों से किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए स्टार इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। द रियल सुपर हीरो वर्ग में 2022 के स्टार इंडिया अवार्ड से उन्हें फॉर एवर स्टार इंडिया की निदेशक कीर्ति चौधरी एवं सीईओ राजेश अग्रवाल ने सम्मानित किया है। चंदोला को सम्मान मिलने पर पौड़ी में उनके सर्मथकों व मोर्चा पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। गैरसैंण क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक नमन चंदोला मुख्यालय पौड़ी से सटे चंदोलाराई गांव के रहने वाले हैं। वह विगत दस वर्षो से सामाजिक क्षेत्र में लगातार जन सरोकारों के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। चंदोला ने अन्ना आंदोलन से प्रेरित होकर सामाजिक क्षेत्र में कदम बढ़ाया। अन्ना आंदोलन में अहम भूमिका निभाने के बाद नर्मदा बचाओ आंदोलन, नैनीसार भूमि आंदोलन में सक्रीय रुप से शामिल रहे। मुख्यालय पौड़ी में कूड़ा
निस्तारण, ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण, बस अड्डा निर्माण, फर्जी आंदोलनकारियों को चिन्हित कर कार्ड निरस्त किए जाने व कार्रवाई अमल में लाए जाने, जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए वर्ष 2017 में पांच दिनों तक आमरण-अनशन किया। गैरसैंण को प्रदेश की स्थाई राजधानी बनाए जाने के लिए प्रदेश भर में युवाओं को एकजुट कर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कोविडकाल के दौरान कोविड केयर सेंटरों में दवा, ऑक्सीमीटर, तापमान मापी यंत्र, मास्क, सेनिटाइजर आदि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने में सहयोग प्रदान किया। इसके अतिरिक्त जरुरतमंदों तक राशन वितरण करने एवं प्रशासन के साथ मिलकर जरूरी सामग्री मुहैय्या कराने का कार्य किया। वर्तमान समय में चंदोला प्रदेश में चल रहे बेरोजगारी, नियुक्तियों में फर्जीवाड़े के खिलाफ भी मुखर रूप से योगदान दे रहे हैं। वह पुरानी पेंशन बहाली सहित कर्मचारियों के विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय भूमिका में रहे हैं। चंदोला के सामाजिक क्षेत्र में अहम योगदान को देखते हुए फॉर एवर स्टार इंडिया ने उन्हें वर्ष 2022 का स्टार इंडिया अवार्ड प्रदान किया है। इससे पहले चंदोला को 2020 में अभ्युदय श्री सम्मान, 2021 में राज्य आंदोलनकारियों द्वारा उत्तराखण्ड मित्र सम्मान से नवाजा जा चुका है। कर्मचारी नेता सीताराम पोखरियाल, सोहन सिंह रावत, दीपक रावत, लोक कलाकार अनिल बिष्ट, प्रवीण घाघट ने चंदोला को सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर की है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD